फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Chuk Maaf trailer out Rajkummar rao unfold the marriage Knot with Wamiqa Gabbi

Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार

Thu, 10 Apr 2025 03:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf Trailer Out: फिल्म 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर में खूब हंसी के डोज हैं। ट्रेलर में शादी करने में आ रही दिक्कतों को दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है ट्रेलर में।

विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf trailer out Rajkummar rao unfold the marriage Knot with Wamiqa Gabbi
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर जारी हो चुका है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर काफी रोचक है। ट्रेलर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार साथ नजर आए हैं। ट्रेलर में राजकुमार राव वामिका गब्बी के साथ शादी की गुत्थी को सुलझाते नजर आए हैं।
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf trailer out Rajkummar rao unfold the marriage Knot with Wamiqa Gabbi
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
राजकुमार की शादी के लिए जद्दोजहद
फिल्म 'भूल चूक माफ' के ट्रेलर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी शादी के लिए राजी होते हैं लेकिन उनके परिवार वाले राजी नहीं होते। वामिका गब्बी के पिता राजकुमार राव के सामने शर्त रखते हैं कि अगर उनकी सरकारी नौकरी लग जाती है तो वामिका की शादी उनसे हो जाएगी। राजकुमार राव सरकारी नौकरी के लिए हर मुम्किन कोशिश करते हैं। 
यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के पहले शो पर अजित कुमार के फैंस ने मचाया धमाल, झूमते गाते आए नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf trailer out Rajkummar rao unfold the marriage Knot with Wamiqa Gabbi
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में हैं हंसी के डोज
ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब राजकुमार राव की सरकारी नौकरी लग जाती है। इसके बाद उनकी शादी होने वाली होती है। लेकिन ऐसा कुछ होता है कि शादी का दिन ही नहीं आता। ऐसे में राजकुमार राव को एक पंडित जी बताते हैं कि उनसे किसी का दिल दुख गया है। ऐसे में राजकुमार राव सबसे भूल चूक माफ करने को कहते हैं। ट्रेलर में खूब हंसी के डोज हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
 
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf trailer out Rajkummar rao unfold the marriage Knot with Wamiqa Gabbi
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
'भूल चूक माफ' के मेकर्स ने बीते दिन इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पोस्ट में लिखा था 'एडवांस में भूल चूक माफ! क्योंकि कल सब अटकने वाले हैं।' करण शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed