फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghu Dakat Raktabeej 2 Devi Chowdhurani And Joto Kando Kolkatatei Bengali films Release During Durga Puja

Bengali Films: दुर्गा पूजा पर बंगाली दर्शकों के लिए तोहफा, ‘रक्तबीज 2‘ के अलावा चार नई फिल्में हुईं रिलीज

Sun, 28 Sep 2025 01:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 28 Sep 2025 01:17 AM IST
सार

Bengali films Release During Durga Puja: दुर्गा पूजा के अवसर पर चार नई बंगाली फिल्में रिलीज हुईं। यह बंगाली सिनेमा से लगाव रखने वाले दर्शकों के लिए एक खास तोहफा है। इसमें फिल्म ‘रक्तबीज 2’ शामिल है, बाकी तीन फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Raghu Dakat Raktabeej 2 Devi Chowdhurani And Joto Kando Kolkatatei Bengali films Release During Durga Puja
बंगाली फिल्म 'रक्तबीज 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर चार नई बंगाली फिल्में रिलीज हुईं और सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी-खासी संख्या देखने को मिली। यह फिल्में थ्रिलर से लेकर सस्पेंस जॉनर तक की हैं। 

विज्ञापन


चर्चा में रक्तबीज 2 और रघु डाकू
पीटीआई की खबर के अनुसार ध्रुबो बनर्जी की 'रघु डाकू' सिनेमाघरों में लगी हैं। इसमें बंगाली सुपरस्टार देव, सोहिनी सरकार, अनिर्बान भट्टाचार्य और रूपा गांगुली जैसे कलाकार हैं। फिल्म उस समय की कहानी कहती है, जब देश गुलाम था। इसमें एक योद्धा ब्रिटिश सरकार का मुकाबला करता है। 
विज्ञापन

इसके अलावा नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'रक्तबीज 2' भी काफी चर्चा में है। फिल्म में अबीर चटर्जी, अंकुश हाजरा, मिमी चक्रवर्ती, विक्टर बनर्जी और कौशानी मुखर्जी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक आतंकवादी की कहानी है जो एक वीआईपी की हत्या की कोशिश करते हुए एक खुफिया अधिकारी का सामना करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्में भी हुईं रिलीज 
रक्तबीज 2 और रघु डाकू के अलावा सुभ्रजीत मित्रा निर्देशित फिल्म 'देवी चौधुरानी' भी रिलीज हुईं। इसमें बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी, श्राबंती चटर्जी, सब्यसाची चक्रवर्ती और दर्शना बानिक ने एक्टिंग की है। फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'देवी चौधुरानी', वंदे मातरम गीत के लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के 1884 के उपन्यास का रूपांतरण है। 

ये खबर भी पढ़ें: Devara 2 Announcement: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा 2’ का एलान, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

सत्यजीत रे की जासूसी कहानियों को श्रद्धांजलि
एक फिल्म ‘जोतो कांडो कोलकातातेई' भी रिलीज हुई। यह अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म है और सत्यजीत रे की जासूसी कहानियों को एक श्रद्धांजलि है। इस फिल्म में एक लड़की अपने परिवार को तलाश करती है। परिवार को तलाश करने का काम वह एक जासूस को देती है। फिल्म में अबीर चटर्जी, काजी नवशाबा अहमद, रोजा पारोमिता डे और दुलाल लाहिड़ी ने एक्टिंग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed