फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal was mentally affected by his character in Yudhra say the family was upset with the change

Raghav Juyal: 'युद्रा' में अपने किरदार से मानसिक रूप से प्रभावित हुए थे राघव, बोले- बदलाव से परिवार परेशान था

Sun, 22 Sep 2024 04:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

फिल्म 'युद्रा' में अपने नेगेटिव किरदार से राघव जुयाल को मानसिक तौर पर परेशानी का सामना उठाना पड़ा है। हाल ही में बातचीत के दौरान राघव ने बताया कि कुछ आराम के लिए वह अपने घर गए तो इससे उनका परिवार भी प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
Raghav Juyal was mentally affected by his character in Yudhra say the family was upset with the change
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal

विस्तार

सिद्धांत चतुर्वेदी, माल्विका मोहनन और राघव जुयाल की 'युद्रा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रवि उध्यावर की फिल्म में राघव को नकारात्मक रोल में देखा गया। राघव अपने किरदार से प्रशंसकों के दिलों में राज करते हैं, लेकिन अपने इस रोल से राघव खुद भी काफी प्रभावित हो गए थे। इस फिल्म को लेकर राघव ने हाल ही में बातचीत के दौरान बताया कि नकारात्मक रोल निभाना किस तरह से मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रभाव डालता है। उनके इस बदलाव से उनका परिवार चिंतित हो गया। 
विज्ञापन


किरदार के लिए कंफर्ट जोन से आए बाहर
राघव ने कहा, वे अपने इस किरदार के लिए कंफर्ट जोन के बाहर आए और अपनी सीमाओं से बढ़कर रोल निभाया है। वे एक ऐसा किरदार निभा रहे थे, जो उनके व्यक्तित्व से बहुत अलग था। राघव ने कहा, 'मैंने महसूस किया कि कई बार पैकअप के बाद मैं बेचैन हो जाता था। शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इस किरदार ने मुझे मानसिक रूप से प्रभावित किया है। मुझे महसूस हुआ कि मुझे खुद को समय देकर आराम करना चाहिए।
विज्ञापन

Alia Bhatt: फैंस को आलिया भट्ट में दिखी सास नीतू कपूर की झलक, तस्वीरें साझा कर बताईं समानताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे परिवार को होने लगी थी चिंता
बातचीत के दौरान राघव ने कहा, कुछ आराम और काम से ब्रेक लेने के लिए वे उत्तराखंड अपने घर चले गए थे। पहाड़ों के पास रहने से उन्हें कुछ बेहतर महसूस हुआ। राघव ने कहा, 'मेरी फैमिली ने मेरे अंदर बदलाव महसूस किए। इसको लेकर वे सभी परेशान थे। इस बात ने मुझे महसूस कराया कि मैं अपने फिल्म में अपने किरदार से ही प्रभावित हुआ हूं'।

Ranvijay Singh: तीन साल बाद फिर रोडीज को होस्ट करेंगे रणविजय सिंह, शो को लेकर कही ये बात

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
'युद्रा' फिल्म में राघव के किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि राघव इससे पहले 'स्ट्रीट डांसर', 'किसी का भाई किसी की जान', 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आ चुके हैं। वे इस साल 'किल' में भी नजर आ चुके हैं। राघव को टीवी शो डांस प्लस, डांस दीवाने में देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed