फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvijay Singh will host Roadies season 20 again after three years

Ranvijay Singh: तीन साल बाद फिर रोडीज को होस्ट करेंगे रणविजय सिंह, शो को लेकर कही ये बात

Sun, 22 Sep 2024 03:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

अभिनेता रणविजय सिंह तीन साल बाद फिर से रोडीज को होस्ट करने जा रहे हैं। अपने शो को लेकर उन्होंने कुछ बातें कही हैं। रणविजय ने कहा कि रोडीज एक शो नहीं बल्कि उनके लिए उनका घर है। आइए आपको बताते हैं कि कब, कैसे देख सकेंगे शो।

विज्ञापन
Ranvijay Singh will host Roadies season 20 again after three years
रणविजय सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rannvijaysingha

विस्तार

अभिनेता रणविजय सिंह रियलिटी शो 'रोडीज' को साल 2003 से होस्ट कर रहे हैं। इस शो को करने के बाद रणविजय ने अपना शो बनाया। वे साल 2021 तक अपने इसी शो पर काम कर रहे थे। अपने शो को अलविदा कहने के तीन साल बाद अब रणविजय ने रोडीज के 20वें सीजन 'डबल क्रॉस' में वापसी की है। वे अब फिर से रोडीज को होस्ट करने वाले हैं। एमटीवी के जारी प्रोमो में रणविजय लेदर जैकेट पहने और बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रणविजय कह रहे हैं, "रोडीज बनेगा तू?"
विज्ञापन


रोडीज को अपना घर मानते हैं रणविजय
शो में वापसी को लेकर रणविजय ने कहा, 'रोडीज केवल एक शो नहीं है। ये एक भावना और मेरा कंफर्ट जोन है। मेरा घर है। पिछले 20 सालों से ये लोगों के धैर्य, सपने और जुनून से जुड़ा हुआ है। ये एक प्लेटफार्म नहीं, बल्कि उससे ज्यादा है। इस देश के युवाओं के धैर्य, लक्ष्य को दर्शाता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। हमने रोडीज डबल क्रॉस में कुछ नया करने की कोशिश की है। मैं इस शो में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं'।
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर को मिली थी शादी न करने की सलाह, लोगों ने कहा था इससे करियर हो सकता है बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रणविजय की जगह ये लोग कर चुके हैं होस्ट
रोडीज का नया सीजन को 'धोखे' के आधार बनाकर बनाया गया है। इस शो में अब न केवल कंटेस्टेंट को दूसरी टीम के साथ अपनी टीम के लोगों से भी धोखे का सामना करना पड़ेगा। रोडीज के ऑडिशन इस साल अक्तूबर में शुरू होंगे। साल 2021 में जब रणविजय सिंह ने रोडीज छोड़ा तो हरभजन सिंह और विजेंद्र कुमार ने उनकी जगह ले ली थी। पिछले दो सीजन सोनू सूद ने रणविजय की जगह शो को होस्ट किया था।

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर को मिली थी शादी न करने की सलाह, लोगों ने कहा था इससे करियर हो सकता है बर्बाद

इन शोज में दिख चुके हैं रणविजय
इसके अलावा रणविजय एमटीवी के 'स्प्लिटविला' और 'स्टंटमानिया' जैसे शो को भी होस्ट किया है। रणविजय फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। वे साल 2009 में सलमान खान और अजय देवगन के साथ फिल्म लंदन ड्रीम्स से नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वे अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म एक्शन रिप्ले में भी दिखाई दिए थे। उन्होंने 'मोड़' और '3एम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed