{"_id":"667b982f51828ad718031cdf","slug":"pushtaini-director-vinod-rawat-was-floor-manager-in-a-company-know-about-his-career-life-and-struggling-days-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vinod Rawat: फूड चेन कंपनी में फ्लोर मैनेजर थे विनोद रावत, एक फिल्म में बिना सीन किए मिल गए थे 1,110 रुपये","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vinod Rawat: फूड चेन कंपनी में फ्लोर मैनेजर थे विनोद रावत, एक फिल्म में बिना सीन किए मिल गए थे 1,110 रुपये
Wed, 26 Jun 2024 09:55 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:55 AM IST
सार
विनोद रावत की फिल्म 'पुश्तैनी' रिलीज हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन और लेखन भी किया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने करियर को लेकर दिलचस्प बातें साझा की।
विज्ञापन
विनोद रावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @vinraw
विस्तार
निर्देशक विनोद रावत की फिल्म 'पुश्तैनी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विनोद ने फिल्म में अभिनय भी किया है। साथ ही साथ इसे लिखा भी है। इस फिल्म को ऋतिक रोशन ने प्रस्तुत किया है। दिलचस्प बात यह है कि विनोद रावत, ऋतिक रोशन के एक्टिंग कोच भी हैं। वो 'सुपर 30', 'विक्रम वेधा', 'वॉर' और 'फाइटर' के लिए उनके साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
मैकडॉनल्ड्स में काम करते थे विनोद
एक हालिया साक्षात्कार में विनोद ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। विनोद ने बताया कि वो मैकडॉनल्ड्स में काम किया करते थे। उन्होंने सबसे पहले क्रू मेंबर के रुप में काम की शुरुआत की थी। विनोद ने याद करते हुए बताया कि साल 2002-04 के आसपास वो फ्लोर मैनेजर बन चुके थे। इस कंपनी में विनोद रात की शिफ्ट में काम करते थे और उन्होंने दो साल तक काम किया। काम के दौरान वो 30 अभिनेताओं और लगभग 10 कार्टून चरित्रों की नकल उतारा करते थे।
विज्ञापन
MTV News: एमटीवी की इस वेबसाइट पर मंडराया गंभीर संकट, लापता हो गई दो दशक से ज्यादा समय की मनोरंजन सामग्री
विज्ञापन
थिएटर ग्रुप में हुई थी राजकुमार राव से मुलाकात
काम के दौरान ही विनोद के एक दोस्त ने उन्हें थिएटर के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया। विनोद ने बताया कि क्षितिज थिएटर ग्रुप में उनकी मुलाकात राजकुमार राव से हुई थी। बता दें कि 'पुश्तैनी' फिल्म में राजकुमार राव ने भी काम किया है। एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी के बाद, जब राजकुमार मुंबई चले गए थे तो उन्होंने विनोद के रहने का इंतजाम किया था।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, मुरलीकांत पेटकर के लिए कह दी यह बड़ी बात
बिना काम के मिल गए थे 1,110 रुपये
विनोद ने मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वहां जाते ही उन्हें समझ आ गया था कि ये कितना मुश्किल काम है। उन्हें दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में गुंडे का रोल मिला था। विनोद ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन उनका शॉट ही नहीं हुआ था, फिर भी 1,110 रुपये मिल गए थे। बाद में जब उनका सीन शूट हुआ था तो इस बार 2,200 रुपये मिले थे। विनोद 'शाहिद' और 'सिटी लाइट्स' में भी काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि इन तीनों ही फिल्मों में राजकुमार राव ने अभिनय किया था।
Karan Johar: पिता यश की पुण्यतिथि पर भावुक हुए करण जौहर, नोट साझा कर लिखा- 'उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी'