फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa actor Jagdish Bandari released on bail for shooting starts shooting with Allu Arjun Know full story

Pushpa 2: शूटिंग के लिए 'पुष्पा' एक्टर को जेल से मिली बेल, जगदीश बंडारी ने अल्लू अर्जुन के साथ शुरू की शूटिंग

Thu, 01 Feb 2024 10:28 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' की शूटिंग के लिए अभिनेता जगदीश प्रताप बंडारी को जेल से बेल मिल गई है। फिल्म में जगदीश ने पुष्पा के खास दोस्त केशव का रोल निभाया था।

विज्ञापन
Pushpa actor Jagdish Bandari released on bail for shooting starts shooting with Allu Arjun Know full story
अल्लू अर्जुन और जगदीश बंडारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। मेकर्स ने फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज करने का ऐलान किया है। हाल ही फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसके बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। वहीं, निर्माताओं द्वारा फिल्म की शूटिंग को तय समय पर खत्म करने की पूरी कोशिश है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक अभिनेता जगदीश प्रताप बंडारी जिन्होंने पुष्पा द राइज में केशव की भूमिका निभाई थी, उन्हें शूटिंग के लिए जेल से जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन

 

'पुष्पा: द रूल' के लिए शूरू की शूटिंग
दरअसल, अभिनेता जगदीश प्रताप बंडारी को एक महिला की आत्महत्या के मामले में दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद जगदीश प्रताप बंडारी 'पुष्पा: द रूल' के सेट पर लौट आए हैं। गौरतलब है कि फिल्म में जगदीश ने पुष्पा के खास दोस्त केशव का रोल निभाया था। गंभीर आरोपों के बीच एक अभिनेता को फिल्म की शूटिंग के लिए जमानत मिलने को लेकर अभी तक फिल्म की टीम की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए गिरफ्तार हुए जगदीश 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगदीश पर एक महिला की अंतरंग तस्वीरें को शेयर करने की धमकी देने का आरोप था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर 6 दिसंबर को जगदीश को गिरफ्तार किया था। चर्चा थी कि महिला लघु फिल्मों में काम करती थी और जगदीश के साथ रिश्ते में थी।
Shabana Azmi: शबाना दिखेंगी सनी के संग, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पिता धर्मेंद्र को कर चुकी हैं घायल

विज्ञापन

जगदीश का करियर
जगदीश ने अपनी अभिनय की शुरुआत साल 2018 में निरुदयोग नटुलु के साथ शुरू की और बाद में 2019 में 'मल्लेशम' और 'जॉर्ज रेड्डी', साथ ही 2020 में 'पलासा 1978' जैसी सफल फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' में केशव के रूप में लोकप्रियता हासिल की। 
Richa Chadha: 'हमें सिनेमा की समझ, बनाएंगे अच्छी फिल्में', सनडांस में गर्ल्स विल बी गर्ल्स की जीत पर बोली ऋचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed