फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 The Rule: Miss You film star Siddharth mocked on Allu Arjun film Patna event crowd compared it to JCB

Siddharth: 'पुष्पा 2' के पटना इवेंट में जुटी भीड़ पर एक्टर सिद्धार्थ का तंज, जेसीबी की खुदाई से कर डाली तुलना?

Tue, 10 Dec 2024 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

Siddharth On Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च हुआ, जहां खूब भीड़ जुटी। इस पर हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ ने तंज कसा है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule: Miss You film star Siddharth mocked on Allu Arjun film Patna event crowd compared it to JCB
सिद्धार्थ-पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन खूब जोर-शोर से हुआ। फिल्म का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया, जहां बेहिसाब भीड़ उमड़ी। ट्रेलर लॉन्च पर जुटी भीड़ पर हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ ने कमेंट किया है। क्या कहा उन्होंने आइए जानते हैं...

विज्ञापन

क्या पुष्पा 2 का उड़ाया मजाक?
अभिनेता सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म 'मिस यू' के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका अभिनती फिल्म पुष्पा 2 का कथित तौर पर मजाक उड़ाया। इस पर उनकी आलोचना भी हो रही है। सिद्धार्थ ने पटना में पुष्पा 2 इवेंट के लिए उमड़ी भारी भीड़ पर अपनी राय रखी। उन्होंने कथित तौर पर इसे महज प्रचार की रणनीति बताया। सिद्धार्थ के अनुसार, 'भारत में भारी भीड़ का इकट्ठा होना आम बात है और जरूरी नहीं कि यह गुणवत्ता का प्रतीक हो'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी खुदाई देखने पर जुटने वाली भीड़ से तुलना
सिद्धार्थ ने इवेंट की तुलना जेसीबी खुदाई से कर डाली, जिसे देखने के लिए भीड़ जुटती है। सिद्धार्थ ने कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'ऐसे इवेंट में स्वाभाविक रूप से लोग आकर्षित होते हैं। बिहार में लोगों की भीड़ कोई असाधारण नहीं थी'। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ का आकार गुणवत्ता के बराबर हो, तो हर राजनीतिक दल चुनाव जीत जाएगा। 

विज्ञापन

भीड़ को लेकर की ये टिप्पणी
इतना ही नहीं, एक्टर ने कथित तौर पर कहा कि भीड़ भोजन या पेय पदार्थों के लिए भी हो सकती है। एम9 न्यूज के हवाले से सिद्धार्थ ने कहा, 'हमारे देश में, यहां तक कि एक जेसीबी खुदाई स्थल पर भी भीड़ जुट जाती है। इसलिए, बिहार में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा होना कोई असाधारण बात नहीं है। अगर वे संगठित होते हैं, तो भीड़ होगी। भारत में, भीड़ का मतलब गुणवत्ता नहीं है। अगर यह सच है, तो सभी राजनीतिक दलों को जीतना चाहिए'।
Amitabh Bachchan: 'हम हैं यूपी से पर चले गए बंगाल', बच्चन परिवार में अंतर-सांस्कृतिक शादियों पर बोले बिग बी

यूजर्स की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
सिद्धार्थ के इस कमेंट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ अल्लू अर्जुन के फैंस उन पर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी बात से सहमत दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'लगता है यह कमेंट सिद्धार्थ ने प्रचार रणनीति के तहत किया है, क्योंकि उनकी भी तो फिल्म रिलीज होने वाली है'।
Shraddha Kapoor: युवा कलाकारों को श्रद्धा कपूर की सलाह, कहा- 'एक्टर बनना है तो स्टारडम के लिए फिल्में न करें'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed