Amitabh Bachchan: बच्चन परिवार में अंतर-सांस्कृतिक शादियों पर बिग बी की प्रतिक्रिया, बाबू जी की ये बात आई याद
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में वे बच्चन परिवार में हुईं अंतर-सांस्कृतिक शादियों पर बात करते दिखे।
विस्तार
केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन प्रतिभागियों से सवाल पूछने के साथ-साथ कई बार दिलचस्प चर्चा भी करते दिखते हैं। इसमें कभी सामाजिक मुद्दे होते हैं, तो कभी खुद उनकी निजी जिंदगी से जुड़े। हालिया एपिसोड में बिग बी अपने परिवार में होने वाले अंतर-सांस्कृतिक विवाहों पर बात करते नजर आए। दरअसल, शो में आए प्रतियोगी आशुतोष सिंह ने बताया कि परिवार के मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद उनके माता-पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। इस पर बिग बी प्रतिभागी को सांत्वना देते दिखे।
प्रतियोगी को सांत्वना देते नजर आए बिग बी
प्रतिभागी आशुतोष ने कहा, 'अपने माता-पिता से मेरी पांच साल से बातचीत नहीं हुई है। मुझे पता है कि वे नियमित रूप से केबीसी देखते हैं, इसलिए मेरे लिए यहां आना महत्वपूर्ण था, ताकि मैं आपसे इस बारे में बात कर सकूं और शायद वे हमारी बात सुन सकें'। आशुतोष को सांत्वना देते हुए बिग बी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आज का एपिसोड देखने के बाद आपके माता-पिता आपसे फिर से बात करेंगे। आप वह बातचीत कर पाएंगे, जिसके लिए आप तरस रहे हैं'।
बिग बी ने अपने परिवार का दिया उदाहरण
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के अंतर-सांस्कृतिक विवाहों का उदाहरण पेश किया। उन्होंने बताया कि बच्चन परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के लोगों से शादियां रचाई हैं। अपनी शादी के बारे में बताते हुए बिग बी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से होने के बावजूद उन्होंने बंगाल की रहने वाली जया बच्चन से शादी की। मेगास्टार ने अपने बच्चों के बारे में भी बताया कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने पंजाबी परिवार में शादी रचाई। वहीं, बेटे अभिषेक बच्चन ने मैंगलोर की ऐश्वर्या राय से विवाह किया।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बताया प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व, कहा- ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं
क्या बोला करते थे हरिवंश राय बच्चन?
अमिताभ बच्चन ने कहा, 'हम हैं उत्तर प्रदेश के पर चले गए बंगाल। हमारे भाई साहब जो हैं वो सिंधी परिवार में पहुंच गए। हमारी बेटी पंजाबी परिवार में और बिटवा, आप तो जानते हैं... मैंगलोर। इस बारे में बात करते हुए बिग बी ने अपने पिता और दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की कही बातें याद कीं। बिग बी ने कहा, 'बाबूजी बोला करते थे पहले, 'देश के हर कोने कोने से ब्याह कर के लाए हैं सबको'।
Gehana Vasisth: एडल्ट कंटेंट मामले में ईडी ने गहना से की घंटों पूछताछ, अभिनेत्री बोलीं- मैं राज कुंद्रा से...