फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pushpa 2 samantha sreeleela end rift rumours with joint appearance

Samantha: 'पुष्पा गर्ल्स' ने दुश्मनी की अफवाहों पर लगाया विराम, सामंथा-श्रीलीला ने साथ में दिए पोज

Fri, 27 Jun 2025 11:33 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

Samantha-Sreeleela Reunion: ‘पुष्पा’ गर्ल्स अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार दोनों झगड़े की अफवाहों को लेकर नहीं, बल्कि दोनों के बीच दिखे दोस्ताने को लेकर चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
pushpa 2 samantha sreeleela end rift rumours with joint appearance
सामंथा और श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम- @sneyhzala

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री की दो खूबसूरत अदाकाराएं- सामंथा रुथ प्रभु और श्रीलीला अब सुर्खियों में किसी झगड़े को लेकर नहीं, बल्कि अपनी दोस्ती को लेकर हैं। बीते कुछ महीनों से अफवाहें उड़ रही थीं कि दोनों के बीच ‘पुष्पा 2’ के एक डांस नंबर को लेकर अनबन हो गई है। अब पहली बार इन दोनों एक्ट्रेसेस ने एक साथ कैमरे के सामने आकर उन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

इवेंट में साथ दिखीं सामंथा और श्रीलीला
हाल ही में आयोजित हुए ‘जीक्यू इंडिया के सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय’ इवेंट में सामंथा और श्रीलीला ने एक साथ एंट्री ली और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थाम कर पोज दिए। ये नजारा सोशल मीडिया पर छा गया और फैन्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी राहत की सांस ली कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Lalo Schifrin: 'मिशन इंपॉसिबल' के संगीतकार लालो शिफ्रिन का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

इस इवेंट में सामंथा ने ब्लैक शीर गाउन में ग्लैमर का तड़का लगाया, वहीं श्रीलीला ने रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में सबका ध्यान खींचा। एक वायरल वीडियो में सामंथा को श्रीलीला का इंतजार करते हुए देखा गया और जब वह आईं, तो उन्होंने खुद उन्हें बुलाकर पोज देने को कहा। इसके बाद दोनों की हंसी-मजाक और गर्मजोशी ने दर्शा दिया कि उनके बीच किसी तरह की दूरी नहीं है।

कब और कैसे शुरू हुई दुश्मनी की अफवाह?
अब बात करें इस अफवाह की शुरुआत की, तो ये सब तब शुरू हुआ जब खबरें आईं कि ‘पुष्पा 2’ में सामंथा की जगह श्रीलीला को एक स्पेशल डांस नंबर के लिए चुना गया है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में सामंथा का गाना ‘ओ अंटावा’ जबरदस्त हिट हुआ था, ऐसे में जब नई फिल्म में श्रीलीला का गाना ‘किसिक’ आया, तो फैन्स ने तुरंत तुलना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर दोनों की परफॉर्मेंस को लेकर खूब बहस हुई और अफवाहों को और हवा मिली।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


हालांकि, श्रीलीला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका गाना सिर्फ एक ‘आइटम नंबर’ नहीं, बल्कि कहानी से जुड़ा हुआ है और इसका असर फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी रही।

दोनों ने अफवाहों पर लगाया विराम
लेकिन अब जब दोनों एक्ट्रेसेस ने सबके सामने एक साथ आकर अपने रिश्ते में किसी खटास की बात को नकार दिया है, तो साफ है कि दोनों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं है। सामंथा और श्रीलीला की ये जॉइंट अपीयरेंस इस बात का सबूत है कि इंडस्ट्री में प्रोफेशनल फैसलों को पर्सनल रिश्तों पर हावी नहीं होने दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed