फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi Singer Gippy Grewal Receives Death Threat from Goldy Brar Sukhbir Singh Badal Concerns for Punjab

'इग्नोर मत कर, गोलियां नहीं गिन पाएगा...', गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी; गोल्डी बराड ने भेजा मैसेज

Tue, 17 Mar 2026 08:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 08:44 PM IST
सार

Gippy Grewal: पंजाब में कलाकारों को धमकी दिए जाने का नया मामला सामने आया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानिए गैंगस्टर की ओर से क्या कुछ कहा गया और क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Punjabi Singer Gippy Grewal Receives Death Threat from Goldy Brar Sukhbir Singh Badal Concerns for Punjab
गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वॉइस नोट जारी करके ये दावा किया है। साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था और सीएम भगवंत मान पर सवाल भी उठाए हैं।
विज्ञापन


वॉइस नोट में दी सिंगर को चेतावनी
सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में एक ऑडियो क्लिप साझा की है। इसमें एक व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए गायक को धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है। वॉइस नोट में गिप्पी ग्रेवाल को चेतावनी दी गई है कि अगर उसकी बातों को इग्नोर किया गया तो वह गोलियां सम्भाल नहीं पाएगा।
विज्ञापन

 


शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि अगर सिंगर ने उनकी बात नहीं मानी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वॉइस नोट में उनकी अपकमिंग मूवी 'अकाल' का भी जिक्र किया है, जो पहले से ही आलोचनाओं को शिकार हो रही है।
 
Trending Videos

Punjabi Singer Gippy Grewal Receives Death Threat from Goldy Brar Sukhbir Singh Badal Concerns for Punjab
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : सोशल मीडिया
सुखबीर सिंह बादल ने राज्य सरकार को घेरा
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस मामले को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष उठाते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘यह जानकर बेहद दुख हुआ कि हमारे सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से धमकी मिली है।

यह धमकी उस समय मिली जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। पंजाब में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।’

अगर गिप्पी ग्रेवाल को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी सीएम मान की होगी
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अकाली दल के नेता ने आगे कहा कि भगवंत मान की तरफ से सुरक्षा वापस लेने और इसकी जानकारी मीडिया में लीक होने के कारण हम पहले ही अपना एक अच्छा सिंगर सिद्धू मूसेवाला को खो चुके हैं। यदि गिप्पी ग्रेवाल के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed