Satram Rohra Death: फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन, 'जय संतोषी मां' का किया था निर्माण
फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन हो गया है। उन्होंने 'शेरा डाकू', 'रॉकी मेरा नाम', 'नवाब साहिब', 'घर की लाज' और 'कारण' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया था।
विस्तार
Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप
सतराम रोहरा का जन्म 16 जून, 1939 को सिंध (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। सतराम फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ गायक भी थे। उन्होंने बतौर फिल्म निर्माता साल 1966 में रिलीज हुई 'शेरा डाकू' और 1973 में आई संजीव कुमार, मुमताज बेगम और एके हंगल की फिल्म 'रॉकी मेरा नाम' का निर्माण किया था। यह उनके करियर की शुरूआती फिल्में थी, जिसके वो निर्माता थे। इसके बाद उन्होंने 'जय संतोषी मां' बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद 'नवाब साहिब', 'घर की लाज', 'कारण' और जितेंद्र और हेमा मालिनी की 'जय काली' भी बनाई थी।
Thug Life: शूटिंग खत्म करने के कगार पर पहुंची 'ठग लाइफ', यहां शुरू होगा कमल हासन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल
सिंधी गीतों को गाकर जीता लोगों का दिल
सतराम ने फिल्म निर्माण के अलावा गायकी की दुनिया में भी अपना नाम कमाया था। लोग उनके गाए लोकगीतों को बड़े चाव से सुना करते थे। सतराम रोहरा ने सिंधी फिल्म 'झूलेलाल', 'हल ता भाजी हालूं', 'शल धियार ना जामन' और 'लाडली' में गाने गाए थे। उन्होंने प्रसिद्ध गायिका भगवंती नवानी के साथ भी गीत गाए थे। उन्होंने भगवंती के साथ मिलकर सिंधी गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।