Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
Priyanka Chopra Bhabhi Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसे साझा करते हुए उन्होंने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिससे उनके बीच के गहरे रिश्ते की झलक दिखाई दे रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यारा वीडियो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम के जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे परिवार की परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आशा है कि आप ढेर सारी खुशियां और प्यार से हमेशा भरी रहेंगी।’
वीडियो में दिखा अलग अंदाज
वीडियो की शुरुआत में प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीर साझा की। इसके बाद एक और तस्वीर आती है जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी नजर आती हैं। इसके अलावा शादी की कुछ झलकियों के अलावा, अभिनेत्री ने नीलम और अपनी बेटी मालती की एक अनदेखी तस्वीर भी साझा की।
कब हुई थी प्रियंका के भैया-भाभी की शादी?
नीलम उपाध्याय की शादी प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से हुई है। इस जोड़े ने इसी साल की शुरुआत में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए थे, जो इस समारोह का अहम हिस्सा थे।
यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: 'सुपर डांसर 5' में पहुंचे मिथुन, शो में शिल्पा शेट्टी-गीता कपूर के साथ किया धमाकेदार डांस
एक नजर प्रियंका के करियर पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी 'SSMB29' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर भी कर सकती हैं।