फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta will sign a web series together after Their Music Album

Priyanka-Ankit: अब ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका-अंकित की जोड़ी? म्यूजिक एल्बम के बाद इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

Sun, 05 Mar 2023 07:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 05 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

शो से निकलने के बाद प्रियंका ने अंकित के साथ एक म्यूजिक एल्बम भी शूट किया, जिसके लिए वह चंडीगढ़ भी गई थीं। प्रियंका के साथ उनका रोमांटिक एल्बम जल्द ही रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta will sign a web series together after Their Music Album
अंकित और प्रियंका - फोटो : social media

विस्तार

‘बिग बॉस 16’ की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी शो के बाद से ही दर्शकों के बाद बीच लोकप्रिय हो गई हैं। शो में दर्शकों ने प्रियंका को खूब सपोर्ट किया था। शो से निकलने के बाद प्रियंका ने अंकित के साथ एक म्यूजिक एल्बम भी शूट किया, जिसके लिए वह चंडीगढ़ भी गई थीं। प्रियंका के साथ उनका रोमांटिक एल्बम जल्द ही रिलीज होने वाला है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका और अंकित मिलकर कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

 

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta will sign a web series together after Their Music Album
प्रियंका और अंकित - फोटो : social media

प्रियंका ‘डंकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी
‘बिग बॉस 16’ शो में दर्शकों ने प्रियंका और अंकित की जोड़ी को खूब पसंद किया था। फैंस के बीच उनकी जोड़ी को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए गए थे। अंकित शो से  पहले ही बाहर हो गए थे। वहीं, प्रियंका सेकेंड रनरअप बनकर सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

Badshah: बादशाह ने किया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर उड़ गए सभी के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta will sign a web series together after Their Music Album
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
 

वेब सीरीज में साथ करेंगे काम

सीरियल  'उडारियां' से प्रियंका और अंकित की जोड़ी ने फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अब खबर आ रही है कि उनकी जोड़ी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी दिखने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अंकित सिर्फ कुछ समय के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। खबरों की मानें तो इस वेब सीरीज में अंकित, प्रियंका चाहर चौधरी के लव पार्टनर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।

Allu Arjun: डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ 'ऊं अंटावा' गाने पर जमकर थिरके अल्लू अर्जुन, बेकाबू हुए फैंस


 
विज्ञापन

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta will sign a web series together after Their Music Album
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर साथ आएंगे नजर

इस खबर के सामने आते ही प्रियंका के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वेब सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर आएगी। फैंस प्रियंका और अंकित की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्हाल, प्रियंका और अंकित अपनी आगामी म्यूजिक एल्बम की तैयारी में जोरों- शोरों से जुटे हुए हैं। अब देखना है कि फैंस इनके म्यूजिक एल्बम को कितना प्यार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed