फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Badshah Shocking Transformation And Weight Loss Singer Shared Pictures on instagram Users Praises Him

Badshah: बादशाह ने किया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर उड़ गए सभी के होश

Sun, 05 Mar 2023 07:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 07:34 PM IST
सार

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों को देख कर पता लगाया जा सकता है कि महज उन्होंने अपना वजन नहीं घटाया है, बल्कि बॉडी को भी एक नया लुक दिया है। 

विज्ञापन
Rapper Badshah Shocking Transformation And Weight Loss Singer Shared Pictures on instagram Users Praises Him
Rapper Badshah - फोटो : social media

विस्तार

रैपर और सिंगर बादशाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख सभी के होश उड़ गए हैं। हाल ही में बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देख सभी लोग काफी हैरान हैं क्योंकि रैपर ने एक दम कमाल का  ट्रांसफॉर्मेशन किया है। तस्वीरों को देख कर पता लगाया जा सकता है कि महज उन्होंने अपना वजन नहीं घटाया है, बल्कि बॉडी को भी एक नया लुक दिया है। 
विज्ञापन

Rapper Badshah Shocking Transformation And Weight Loss Singer Shared Pictures on instagram Users Praises Him
Rapper Badshah - फोटो : social media

रैपर बादशाह ने बनाई बॉडी
रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। बादशाह की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं। बादशाह के इस  ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी कमेंट किया है और वह भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)



Allu Arjun: डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ 'ऊं अंटावा' गाने पर जमकर थिरके अल्लू अर्जुन, बेकाबू हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

Rapper Badshah Shocking Transformation And Weight Loss Singer Shared Pictures on instagram Users Praises Him
Rapper Badshah - फोटो : social media

स्लीप एप्निया का शिकार हुए थे बादशाह
आपको बता दें कि बीते साल बादशाह शिल्पा शेट्टी के शो में नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि वह वजन घटाने वाले हैं और इसके पीछे के कारणों के बारे में भी उन्होंने बताया था कि जब लॉकडाउन खत्म हुआ और वह वापस से स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए गए थे, तो उनके स्टेमिना में काफी कमी आ गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टेज परफॉर्मेंस में उन्हें लगभग 120 मिनट तक गाना होता है, लेकिन उस वक्त वह महज 15 मिनट में ही उनकी सांस फूलने लगी थी। साथ ही उन्हें नींद की भी दिक्कत शुरू हो गई थी। तब उन्हें पता चला कि वह स्लीप एप्निया का शिकार हो गए हैं। 

MC Stan: एमसी स्टैन ने सानिया मिर्जा के आखिरी मैच में दी लाइव परफॉर्मेंस, टेनिस प्लेयर ने खुश होकर लगाया गले

क्या होता है स्लीप एप्निया
स्लीप एप्निया एक ऐसी बीमारी होती है,जिससे आपकी सांस अचानक बंद हो जाती है और अचानक से शुरू हो जाती है। इस परेशानी के साथ साथ बादशाह और भी दिक्कतों से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपने वजन को घटाने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed