इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम से मिले पीएम मोदी, फोटो शेयर कर लिखा- 'सिर्फ सेल्फी और कुछ नहीं'
Prime Minister Narendra Modi Meets Fauda Team: इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल दौरे पर हैं। गुरुवार को उनसे इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की स्टार कास्ट, क्रू ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने साथ ली गई सेल्फी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के दौरे पर इस्राइल पहुंचे। इस यात्रा के दौरान उनसे इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम ने आकर मुलाकात की। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी खिंचवाई। इस सेल्फी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है।
सेल्फी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम काफी खुश नजर आई। इस शो की टीम के साथ ली गई तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया और लिखा, ‘इस बातचीत के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं।’ आगे उन्होंने शो फौदा का हैशटैग लिखा था।
Thankfully, this interaction required only a selfie, no undercover work! #Fauda pic.twitter.com/u1tqG3RztB
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
तस्वीर में नजर आए ये कलाकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई तस्वीर में शो ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर रैज, एवी इसाचारॉफ, एक्टर लेटिटिया ईडो, डोरोन बेन-डेविड और टीम से जुड़े कई लोग नजर आए। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर काफी खुश थे।
क्या है शो ‘फौदा’ की कहानी?
‘फौदा’ एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, इसमें डोरन कैविलियो (लियोर रै) की कहानी है। वह एक अंडरकवर इस्राइली जासूस ऑपरेटिव है, जो वेस्ट बैंक और गाजा में बड़े टारगेट का पीछा करता है। यह शो 2015 में शुरू हुआ था, इस्राइली नेटवर्क यस ओह पर दिखाया गया था। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद यह दुनिया भर में मशहूर हो गया।