फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pranit More Brother Entry In Reality Show Bigg Boss 19 Talk Target Farhana Bhat And Tanya Mittal

बिग बॉस के घर में पहुंचे प्रणीत मोरे के भाई, फरहाना भट्ट पर कसा तंज; तान्या मित्तल को लेकर कह दी बड़ी बात

Thu, 20 Nov 2025 09:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के नए मोरे में प्रतियोगी प्रणीत मोरे के भाई ने एंट्री ली है। प्रोमो में वह तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट पर तंज कस रहे हैं। आखिर प्रणीत के भाई ने ऐसा क्या कहा? जानिए।
 

विज्ञापन
Pranit More Brother Entry In Reality Show Bigg Boss 19 Talk Target Farhana Bhat And Tanya Mittal
बिग बॉस 19 में पहुंचे प्रणीत मोरे के भाई - फोटो : इंस्टाग्राम@biggbosscolors.tv

विस्तार

इन दिनों बिग बॉस 19 में प्रतियोगी से मिलने उनके परिवार के सदस्य आ रहे हैं। वह कुछ वक्त बिग बॉस के घर के अंदर गुजारते हैं। शो के नए प्रोमो में प्रतियोगी प्रणीत मोरे के भाई की एंट्री हुई। प्रणीत की तरह उन्होंने मजाक-मजाक में फरहाना और तान्या मित्तल पर तंज कस दिया। 

विज्ञापन

भाई को देखकर खुशी से झूमे प्रणीत 
बिग बॉस के नए प्रोमो में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के भाई को देखा गया। भाई को देखकर प्रणीत खुशी से नाचने लगे। उन्होंने अपने भाई को दूसरे प्रतियोगियों से मिलवाया। प्रणीत की तरह उनके भाई भी काफी मजाकिया हैं। मजाक करते हुए उन्होंने फरहाना और तान्या पर तंज कस दिया। 

विज्ञापन


स्टैंडअप कॉमेडियन के भाई ने फरहाना को किया टारगेट 
शो में आते ही उन्होंने कहा कि अच्छा है कि फरहाना को बिग बॉस ने फ्रीज (चुप रहने को कहा) किया है। यही वजह है कि घर में शांति है। वहीं तान्या ने प्रणीत के भाई से शिकायत की कि कॉमेडियन उस पर जोक्स मारता है। इस पर प्रणीत के भाई ने कहा कि जिसके नाम पर उसे बाहर ज्यादा वैल्यू मिलेगी, उस पर ही यह जोक मारता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव-प्रणित नहीं, ये दो कंटेस्टेंट्स वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे, एलिमिनेशन का बढ़ा खतरा 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अब कितने प्रतियोगी शो में हैं बाकी
बीते रविवार को ‘बिग बॉस 19’ से कोई बाहर नहीं हुआ। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा। देखना होगा कि इस हफ्ते शो से कौन बाहर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed