फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 voting trend week 13 tanya mittal ashnoor kaur pranit more amaal mallik malti kunicka

Bigg Boss 19: गौरव-प्रणित नहीं, ये दो कंटेस्टेंट्स वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे, एलिमिनेशन का बढ़ा खतरा

Wed, 19 Nov 2025 06:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 19 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Voting Trend: 'बिग बॉस 19' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। हर कोई इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है, ऐसे में चलिए जानते हैं अब तक का वोटिंग ट्रेंड क्या कहता है।

विज्ञापन
bigg boss 19 voting trend week 13 tanya mittal ashnoor kaur pranit more amaal mallik malti kunicka
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

'बिग बॉस 19' जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, शो का माहौल और भी रोमांचक होता जा रहा है। हर हफ्ते के साथ बदलते समीकरण, हैरान कर देने वाले नॉमिनेशन और वोटिंग की चढ़ती-उतरती रफ्तार ने दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनाई रखी है। 13वें हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड रिपोर्ट अब सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा झटका ये है कि दर्शकों की फेवरेट कही जाने वाली अशनूर कौर नहीं, बल्कि दो दूसरे कंटेस्टेंट्स वीकेंड के वार से पहले सबसे निचले पायदान पर खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आठ कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार
हाल ही में हुए लगातार एलिमिनेशन ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। पहले अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का बाहर होना, फिर मृदुल तिवारी का मिड-वीक एलिमिनेशन- इन सभी ने घर में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके बाद आए नो एलिमिनेशन वीक ने एक बार के लिए राहत तो दी, पर उसी हफ्ते की नॉमिनेटेड लिस्ट को 13वें हफ्ते में फिर से जारी रखा गया। कप्तान शाहबाज बदेशा सुरक्षित होने की वजह से बाकी आठ कंटेस्टेंट्स का आगे का सफर वोटिंग पर टिक गया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Armaan Malik: भाई अरमान को देखकर आंसू नहीं रोक पाए अमाल, बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जारी किया प्रोमो
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन हैं बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड?
तेरहवें हफ्ते में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं- अमाल मलिक, फरहाना भट, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे और मालती चाहर। फैमिली वीक के दौरान जहां घर में रिश्तों की गर्माहट महसूस हुई, वहीं बाहर दर्शकों का मूड लगातार बदलता दिखा। वोटिंग 21 नवंबर सुबह 10 बजे तक खुली है और इसी बीच सोशल मीडिया पर उभरते रुझानों ने तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है।




गौरव खन्ना अब तक पहले पायदान पर
गौरव खन्ना इस हफ्ते सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी रणनीति और बिना शोर किए गेम को प्रभावित करने की शैली ने उनके लिए भारी समर्थन जुटाया है। उनके ठीक पीछे फरहाना भट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल भी सुरक्षित जोन में दिखाई दे रही हैं। 

सबसे नीचे कौन से कंटेस्टेंट्स?
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कुनिका सदानंद और मालती चाहर लगातार दूसरे हफ्ते भी टेल एंड पर नजर आ रही हैं। कम वोटों के कारण ये दोनों इस दौर की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट्स बनी हुई हैं। फैन्स का अनुमान है कि अगर इस हफ्ते एलिमिनेशन होता है, तो इन दोनों में से किसी एक या दोनों को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि बिग बॉस में आखिरी मिनट की वोटिंग कई बार चौंकाने वाली साबित हुई है, इसलिए तस्वीर वीकेंड से पहले कभी भी बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed