फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas Horror comedy movie the raja saab trailer out sanjay dutt nidhi agarwal

Raja Saab Trailer: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खूंखार अवतार में दिखे संजय दत्त

Mon, 29 Sep 2025 06:06 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 29 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

The Raja Saab Trailer Out: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त भी अपने किरदार से काफी ध्यान खींच रहे हैं।

विज्ञापन
Prabhas Horror comedy movie the raja saab trailer out sanjay dutt nidhi agarwal
द राजा साब ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- People Media Factory

विस्तार

साउथ अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म प्रभास के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री निधि अग्रवाल भी नजर आ रही हैं।हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन मारुति ने किया है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रेलर में क्या-क्या आया नजर?
3 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रभास के किरदार से, जिनसे कोई कहता है कि अब तुम्हारा दिमाग मेरे कंट्रोल में है और वो सिर्फ मेरी कमांड को फॉलो करेगा। इसके बाद उन्हें अपने अतीत या किसी दूसरी दुनिया से जुड़ा बहुत कुछ अजीब दिखने लगता है। फिर नजरें टिकती हैं सीधे दीवार पर लगी संजय दत्त की तस्वीर पर, जिसमें उनका किरदार काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहा है। इसके बाद प्रभास का एक्शन अवतार दिखाया गया है जिसमें वो दुश्मनों से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में बीच-बीच में मजेदार डायलॉग्स भी डाले गए हैं जिन्हें प्रभास अपनी कॉमिक टाइमिंग से और ज्यादा प्रभावशाली बना रहे हैं। ट्रेलर में निधि अग्रवाल के साथ प्रभास की केमिस्ट्री को भी खूब दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर की जानकारी
इससे पहले मेकर्स ने 'द राजा साब' फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट भी जारी किया गया था। इस पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बड़े बाल और मूंछों के साथ दिख रहे थे। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़े हंसते हुए देखा जा रहा है और उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट शेड में दिखाया गया। यह दर्शाता है अभिनेता भूत की भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर प्रभास भी बांहें फैलाए दिख रहे थे। पोस्टर में साफ-साफ नजर आया कि आस-पास आग जल रही है और पीछे भूतिया महल का दरवाजा दिख रहा था। 

यह खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: प्रभास की ‘द राजा साब’ को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट, इस दिन जारी होगा ट्रेलर; पोस्टर ने खींचा ध्यान

फिल्म के बारे में
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास और मालविका के साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है। प्रभास की इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed