Singer Rihanna: ‘भगवान जितना चाहेगें उतने बच्चे होगें’, पॉप गायिका ने बेबी प्लानिंग पर कही ये बात
पॉप सिंगर रिहाना ने एक पुराने साक्षात्कार में दो से ज्यादा बच्चों की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, 'भगवान जितना चाहेगें उतने बच्चे होगें'। मालूम हो कि रिहाना दो बच्चों की मां हैं। गायिका के दो बेटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में अपनी प्रस्तुति को लेकर पॉप सिंगर रिहाना खूब चर्चा में रहीं। अब रिहाना का एक बयान सामने आया है, जिसके बाद से वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, रिहाना का एक पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पॉप गायिका से पूछा गया है कि उनके कितने बच्चे होने चाहिए। इस पर अपने जवाब से रिहाना ने सभी को हैरान कर दिया है।
कितने बच्चे चाहती हैं रिहाना?
एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में जब 36 वर्षीय पॉप सिंगर से पूछा गया कि वे कितने बच्चे चाहती हैं तो रिहाना ने जवाब दिया, 'जितने भगवान चाहता हो'। उनके इस जवाब ने सभी को चौका दिया। आगे उनसे जब पूछा गया कि क्या वो दो से ज्यादा बच्चे चाहती हैं? तो रिहाना ने कहा, 'मुझे नहीं पता भगवान क्या चाहते हैं, लेकिन मैं दो से ज्यादा बच्चे चाहूंगी। मैं एक लड़की चाहती हूं'।
Parineeti Chopra: 'चमकीला' के गाने पर मेकअप करते हुए थिरकती नजर आईं परिणीति, वैनिटी वैन का वीडियो हुआ वायरल
दो बच्चों की मां हैं रिहाना
रिहाना दो बच्चों की मां हैं। पिछले साल नवंबर में पॉप सिंगर रिहाना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। रिहाना ने मां बनने के बाद अपने पार्टनर रॉकी के साथ अपने कनेक्शन को और गहरा होने की बात कही। हालांकि हॉलीवुड जोड़े ने अभी तक शादी नहीं की है, दोनों ही साल 2020 से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं।
Bollywood Celebs: परिवार के खिलाफ जाकर लिया एक्टिंग में करियर का फैसला, आज दिग्गज कलाकारों में होती है पहचान
पैरेंटिग पर रिहाना ने कही ये बात
बीते दिनों रिहाना ने एक बातचीत के दौरान पैरेटिंग को लेकर कहा था, 'सबसे खूबसूरत बात यह है कि बच्चे बिना किसी तर्क के अपने व्यक्तित्व और ईमानदारी के साथ दुनिया में आते हैं, जो आपको महसूस कराता है कि आपको एक निश्चित समूह में फिट होना चाहिए। बच्चों को देखना वाकई बहुत खूबसूरत है। वो जानते हैं कि उन्हें क्या बनना है, क्योंकि वह खूबसूरत हैं और अपनी ही तरह रहना चाहते हैं। उन्हें इस तरह देखकर मुझे प्यार आता है'।
Karan Johar Partners Jr NTR Devara: करण ने मिलाया जूनियर एनटीआर से हाथ, देवरा के लिए अठाएंगे बड़ी जिम्मेदारी