फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life

Yogesh Gaur: नवाबों के शहर में जन्म, मुंबई को बनाया कर्मभूमि, सिनेमा को दिए 'जिंदगी कैसी है पहेली' जैसे गीत

Wed, 19 Mar 2025 07:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Mar 2025 07:47 AM IST
सार

Yogesh Gaur Birth Anniversary: दिग्गज गीतकार योगेश गौर की आज बुधवार 19 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने सिनेमा को कई यादगार गीत दिए। जानते हैं...

विज्ञापन
Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life
योगेश गौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के लिए कई उम्दा गाने रचने वाले गीतकार योगेश गौर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 19 मार्च 1973 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। योगेश 16 वर्ष की उम्र में मायानगरी आ गए। उन्होंने यहां अपने चचेरे भाई योगेंद्र गौर से मदद मांगी, जो स्क्रिप्ट राइटर थे। योगेश की गिनती उन गीतकारों में होती है जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया। वहीं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' के लिए भी उन्होंने ही गाने लिखे। जानते हैं उनके शानदार गानों के बारे में...

विज्ञापन

Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life
गीतकार योगेश - फोटो : सोशल मीडिया

'तुम जो आ गए'
योगेश ने सखी रॉबिन फिल्म से साल 1962 में बतौर गीतकार डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने छह गीत लिखे। 'तुम जो आ गए' खूब लोकप्रिय हुआ। इसे मन्ना डे और सुमन कल्याणपुर ने गाया। रॉबिन बनर्जी इसके संगीतकार थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life
गीतकार योगेश - फोटो : अमर उजाला

'जिंदगी कैसी है पहेली'
योगेश द्वारा लिखित यह गाना भी खूब सुना जाता है। यह गाना फिल्म आनंद (1971) का है। इसके संगीतकार सलील चौधरी रहे। मन्ना डे ने इसे बड़ी खूबसूरती से गाया।

विज्ञापन

Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life
गीतकार योगेश - फोटो : सोशल मीडिया

कहीं दूर जब दिन ढल जाये
यह भी फिल्म 'आनंद' (1971) का है। इस गाने को मुकेश ने अपने सुरीले कंठ से सजाया। बता दें कि राजेश खन्ना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। 

Yogesh Gaur Birth Anniversary: Know about famous writer and lyricist song career and life
गीतकार योगेश - फोटो : अमर उजाला

रजनीगंधा फूल तुम्हारे महके यूं ही जीवन में
अमोल पालेकर और विद्या सिन्हा अभिनीत फिल्म 'रजनीगंधा' (1974) का म्यूजिक भी खूब हिट रहा। इसका गाना 'रजनीगंधा फूल तुम्हारे महके यूं ही जीवन में' तो आज भी उसी चाव से सुना जाता है। इसे लता मंगेशकर ने गाया।

'कई बार यूं ही देखा है'
यह गाना भी फिल्म 'रजनीगंधा' का ही है। इसे विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर पर फिल्माया गया। इसे किशोर कुमार ने गाया। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 'रजनीगंधा' अमोल पालेकर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रही।

'बड़ी सूनी-सूनी है जिंदगी'
यह गाना फिल्म 'मिली' (1975) का है। इसे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया। इसे किशोर कुमार ने गाया और एस डी बर्मन ने इसका संगीत तैयार किया। यह काफी इमोशनल गाना है।

'आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन'
यह गाना भी फिल्म 'मिली' का है। इसे किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज से बेहद खूबसूरती से सजाया। संगीत एसडी बर्मन ने तैयार किया। 

'न जाने क्यूं होता है ये जिन्दगी के साथ'
यह गाना फिल्म 'छोटी सी बात' (1976) का है। इसे लता मंगेशकर ने गाया है। सलिल चौधरी ने इसका संगीत तैयार किया। गाना अमोल पालेकर, उत्पल दत्त, विद्या सिन्हा, असरानी आदि पर फिल्माया गया।

यह खबर भी पढ़ें:
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने भारतीय महिला से शादी करने के लिए पति को कहा खुशकिस्मत, बताया ये फायदा

'रिम-झिम गिरे सावन, सुलग सुलग जाये मन'
योगेश का लिखा फिल्म 'मंजिल' (1979) का यह गाना बेहद खूबसूरत है। इसका संगीत राहुलदेव बर्मन ने तैयार किया। इसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया। अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर यह गाना फिल्माया गया।

यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan: गर्लफ्रेंड गौरी का इंतजार करते दिखे आमिर, रिलेशनशिप के खुलासे के बाद पहली बार हुए स्पॉट

'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' 
फिल्म 'बातों बातों में' (1979) का यह गाना टीना मुनीम और अमोल पालेकर पर फिल्माया गया। इसे योगेश और अमित खन्ना ने लिखा। इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed