Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Photographer Radhakrishnan Chakyat And Film Charlie Actor Passes Away at 53

Radhakrishnan Chakyat: मशहूर फोटोग्राफर राधाकृष्णन का निधन, फिल्म ‘चार्ली’ में किया था अभिनय

Fri, 23 May 2025 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 23 May 2025 05:17 PM IST
सार

मशहूर फोटोग्राफर और फिल्म ‘चार्ली’ में अभिनय करने वाले कलाकार राधाकृष्णन चाक्यत का निधन हो गया। 53 साल के राधाकृष्णन की निधन की खबर से मलयालम सिनेमा शोक में डूब गया है। मलयालम सिनेमा में राधाकृष्णन ने काफी काम किया है।

विज्ञापन
Photographer Radhakrishnan Chakyat And Film Charlie Actor Passes Away at 53
राधाकृष्णन चाक्यत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सिनेमा जगत के लिए एक दुखद खबर है। मशहूर फोटोग्राफर राधाकृष्णन चाक्यत का शुक्रवार 23 मई 2025 को निधन हो गया है। एक नामी फोटोग्राफर होने के साथ वह फिल्म ‘चार्ली’ में अपने अभिनय के लिए भी याद किए जाते हैं। मलयालम सिनेमा के कलाकार राधाकृष्णन चाक्यत के निधन से दुखी है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में वह काफी सक्रिय थे। 

विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने से निधन 
मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार फोटोग्राफर राधाकृष्णन चाक्यत का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस बात की जानकारी पिक्सेल विलेज टीम ने भी सोशल मीडिया के जरिए दी है। पिक्सेल विलेज के फाउंडर राधाकृष्णन ही थे। टीम ने लिखा है, ‘हम दुखी मन से अपने टीचर, दोस्त और मोटिवेटर राधाकृष्णन चाक्यत के निधन की खबर दे रहे हैं। वह फोटोग्राफी की जर्नी में हमारे गाइड थे।’
विज्ञापन


मलयालम सिनेमा में शोक 
राधाकृष्णन चाक्यत के निधन की खबर से मलयालम सिनेमा भी शोक में डूब गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राधाकृष्णन के योगदान को याद कर रहे हैं। साउथ एक्टर दुलकर सलमान ने भी सोशल मीडिया के जरिए राधाकृष्णन चाक्यत के निधन पर दुख जताया है। वह लिखते हैं, 'आपके साथ गुजारा गया समय और बातचीत हमेशा मेरे साथ रहेगी।’ बताते चलें कि दुलकर सलमान की फिल्म ‘चार्ली(2015)’ में राधाकृष्णन चाक्यत ने अभिनय किया था। राधाकृष्णन चाक्यत के अभिनय के दर्शक कायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Raveena Tandon: रवीना टंडन की 24 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी, इस एक्टर की फिल्म में आएंगी नजर 

यूट्यूब के जरिए लोगों को फोटोग्राफी की ट्रेनिंग दी
साल 2017 में पिक्सेल विलेज नाम का एक यूट्यूब चैनल राधाकृष्णन चाक्यत ने शुरू किया। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई लोगों को फोटोग्राफी की टेक्निक सीखने में मदद की। साथ ही मलयालम सिनेमा में भी बतौर फोटोग्राफर राधाकृष्णन चाक्यत ने बेहतरीन काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed