फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan singh reacts on nda incredible victory in bihar election result in 2025

‘पांडवों ने कमाल कर दिया’, रवि किशन-मनोज तिवारी और पवन सिंह ने एनडीए के जादुई प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Nov 2025 05:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 14 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

Pawan Singh On Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। इस पर बीजेपी सासंद-एक्टर रवि किशन और मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा अभिनेता पवन सिंह ने भी जनता को दिल से धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन
Pawan singh reacts on nda incredible victory in bihar election result in 2025
रवि किशन, पवन सिंह और मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आज शुक्रवार को नतीजा आ रहा है। रूझानों में एनडीए शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। लगभग यही परिणाम नतीजे में बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा सांसद-एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन ने अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने भी बिहार की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा- पांडवों ने कमाल कर दिया
राजनेता और अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा, 'इस जीत का कारण पूरी तरह से बिहार की जनता का पीएम मोदी और नीतीश पर भरोसा है। ये मोदी-नीतीश से उम्मीद और भरोसे की जीत है। बिहार के पांडव अद्भुत हैं, 5 दलों का ये गठबंधन असाधारण है।'

विज्ञापन

रवि किशन बोले- यह अद्भुत परिणाम है
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एनडीए के इस शानदार प्रदर्शन पर बोले- 'मैं बिहार की जनता को मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बनेंगे। लोगों ने ऐतिहासिक संख्या में वोट दिया। महिलाओं और पहली बार वोट देने वालों ने बंपर वोटिंग की है। यह एक अद्भुत परिणाम है। लोगों ने अपने सम्मान, अपनी संस्कृति और जंगल राज को खत्म करने के लिए वोट दिया। मैं लोगों का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है। हमारी सारी थकान दूर हो गई है। यह कोई सामान्य जीत नहीं है। बिहार की जनता ने अपने भविष्य के लिए वोट दिया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

पवन सिंह ने जनता को कहा धन्यवाद
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपने इंस्टग्राम पर एक ग्राफिक्स पोस्ट किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बिहार की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद। बिहार के जन-जन का हृदय से आभार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed