फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan seen in action as soon as he took the charge of Deputy CM of andhra pradesh signed two files

Pawan Kalyan: डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्शन में दिखे पवन कल्याण, दो फाइल पर किए साइन

Wed, 19 Jun 2024 04:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

पवन कल्याण ने आज आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। कुर्सी संभालने के तुरंत बाद उन्होंने दो अहम फाइलों पर भी हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Pawan Kalyan seen in action as soon as he took the charge of Deputy CM of andhra pradesh signed two files
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम @janasenaparty

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले जन सेना पार्टी के सुप्रीमो पवन कल्याण ने आज उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा पवन ने पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण जल आपूर्ति; पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


इन फाइलों पर किया साइन
जनसेना पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास मौके की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि पवन कल्याण ने कुर्सी संभालने के बाद दो अहम फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए। इनमें से एक है- रोजगार गारंटी योजना के तहत किए जाने वाले कामों के लिए धनराशि आवंटित करने की फाइल और दूसरी है- आदिवासी गांवों में पंचायत भवनों के निर्माण से जुड़ी फाइल।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JanaSena Party (@janasenaparty)

विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दी पवन को शुभकामनाएं
पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश में 2 सीटों पर लोकसभा और 21 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। आज उनके द्वारा पदभार संभालने के बाद मंत्री नादेंदला मनोहर और कंडुला दुर्गेश ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इनके अलावा काकीनाडा के सांसद टी. उदय श्रीनिवास, विशाखापत्तनम दक्षिण के विधायक चौधरी श्रीनिवास राव और जेएसपी के महासचिव के. नागबाबू भी बधाई देने वालों में शामिल रहे।

Sonakshi-Zaheer Wedding: जब 'डबल एक्सएल' के सेट पर जहीर से डर गई थीं सोनाक्षी! हुमा कुरैशी की छूट गई थी हंसी

पवन की आने वाली फिल्में
पवन कल्याण की तीन फिल्में आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग चुनाव के कारण अटक गई थी। इन फिल्मों में 'उस्ताद भगत सिंह', 'ओजी' और 'हरि हरा वीरा मल्लू' शामिल हैं। ये तीनों की एक्शन फिल्में हैं और तीनों के निर्माता पवन के सेट पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Actress: इंडस्ट्री पर राज कर रहीं विदेश से आईं ये हसीनाएं, सलमान-शाहरुख के साथ भी दे चुकीं हिट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed