{"_id":"65fe544ff81e0b30ce08c8e7","slug":"patna-shuklla-film-producer-arbaaz-khan-misses-satish-kaushik-presence-says-we-all-miss-him-seriously-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की रिलीज से पहले सतीश कौशिक को याद करते दिखे अरबाज, बोले- उनकी कमी महसूस होती है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की रिलीज से पहले सतीश कौशिक को याद करते दिखे अरबाज, बोले- उनकी कमी महसूस होती है
Sat, 23 Mar 2024 09:33 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:33 AM IST
सार
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान हाल ही में अरबाज खान ने सतीश कौशिक को याद करते हुए उनकी दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
अरबाज खान, सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'पटना शुक्ला' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में वह सतीश कौशिक को याद करते नजर आए। यह फिल्म रोल नंबरों से जुड़े शिक्षा घोटाले पर आधारित है, जिससे देश के हजारों ईमानदार छात्रों का जीवन प्रभावित हो जाता है। दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक इस फिल्म में जज की भूमिका में हैं। वहीं, रवीना टंडन वकील के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
अरबाज ने जताया दुख
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान हाल ही में अरबाज खान ने सतीश कौशिक को याद करते हुए उनकी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम सभी उन्हें बहुत ज्यादा याद करते हैं। एक व्यक्ति और कलाकार के रूप में वे बहुत शानदार था। यह बहुत अफसोस की बात है कि अब जब यह फिल्म रिलीज हो रही है तो वे हमारे बीच में नहीं हैं। यह बहुत दुखद है'।
विज्ञापन
The Penguin Trailer: 'द पेंगुइन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कॉलिन फैरेल पर टिकी सबकी निगाहें
विज्ञापन
अनुष्का कौशिक ने बताया अनुभव
वहीं, इस फिल्म में रिंकी की भूमिका निभा रहीं अनुष्का कौशिक ने भी सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। अगर आप हमसे पूछोगे कि सेट पर सबसे मजेदार कौन था, तो सतीश कौशिक सर सबसे मजेदार थे। आज भी यकीन नहीं होता कि वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका स्वभाव बच्चों की तरह था'।
RRR: जापान में फिर बजा 'आरआरआर' का डंका, 110 वर्ष पुरानी थिएटर कंपनी ने फिल्म को नाटक में किया तब्दील
कोर्टरूम ड्रामा में जज के रूप में दिखेंगे सतीश
अनुष्का ने आगे कहा, 'फिल्म में उन्होंने जब जज की भूमिका अदा की और हथौड़े वाला सीन किया तो वह इसे किसी बच्चे की तरह बजाते थे। वह जिंदगी के लेकर बहुत उत्साहित और जिंदादिल थे। वे हमेशा मुझे 'कौशिक' कहकर पुकारा करते थे। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। रवीना एक ऐसे बच्चे की मदद करती हैं, जो परीक्षा में बेहतर करके भी गलत तरीके से फेल हो जाता है। बच्चे को न्याय दिलाने के लिए वह लड़ती हैं। इस कोर्टरूम ड्रामा में सतीश कौशिक जज के रूप में हैं'।
Shivarajkumar: भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिवराजकुमार की फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कांग्रेस के हैं प्रचारक!