फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi Says Costly Ticket Price Is The Reason Of Lack Occupancy In Theaters

Pankaj Tripathi: ‘परिवार के साथ थिएटर जाना महंगा सौदा’, पंकज त्रिपाठी ने बताया फिल्मों के न चलने का कारण

Sat, 19 Jul 2025 08:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Jul 2025 08:39 AM IST
सार

Pankaj Tripathi On Ticket Price: पिछले कुछ वक्त से दर्शकों का थिएटर्स तक न पहुंचना एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अब पंकज त्रिपाठी ने इसकी एक बड़ी वजह बताई है। जानिए क्या बताया एक्टर ने।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Says Costly Ticket Price Is The Reason Of Lack Occupancy In Theaters
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। हाल ही में आई अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ में एक बार फिर उन्होंने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया था। ‘मेट्रो इन दिनों’ अच्छे रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के लिए महंगे टिकट प्राइस को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

महंगे टिकट हैं एक बाधा
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के सिनेमाघरों में न पहुंचने पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने कहा कि इस मामले में टिकट की कीमतें एक मुद्दा हैं और उसकी भी एक भूमिका है। अगर आज किसी परिवार को थिएटर जाना पड़े, तो यह बहुत महंगा सौदा है। टिकट की कीमतें और वहां परोसा जाने वाला खाना बहुत महंगा है। हालांकि, ये बिजनेस का खेल मेरी समझ से बाहर है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि फिल्म के टिकट बहुत महंगे हैं और यह निश्चित रूप से एक बाधा है। 

विज्ञापन

मंगलवार और नेशनल सिनेमा डे पर बढ़ जाती है दर्शकों की संख्या
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि सिर्फ मंगलवार या नेशनल सिनेमा डे पर जब टिकट की कीमतें कम होती हैं, तो सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए अगर टिकट की कीमतें सही होंगी, तो दर्शकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी। एक परिवार के लिए 2 हजार रुपए खर्च करके और पांच घंटे का समय निकालना, जिसमें आना-जाना भी शामिल है। ये आसान बात नहीं है। 2 हजार कोई बहुत छोटी रकम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Fish Venkat: मशहूर तेलुगु एक्टर फिश वेंकट का 53 साल में निधन, कुछ वक्त से हो रही थी डायलिसिस

‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे पंकज
वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी हाल ही में ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम की तारीफ भी हुई थी। इसके अलावा वो अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ में एक बार फिर वकील माधव मिश्रा के किरदार में दिखे थे। दोनों ही कामों की तारीफ हुई थी। अभिनेता इन दिनों अपनी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed