फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telugu Actor Fish Venkat Passes Away At Age Of 53 He Was Suffering From Health Issues Due To Kidney Failure

Fish Venkat: मशहूर तेलुगु एक्टर फिश वेंकट का निधन, पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स के साथ किया काम

Sat, 19 Jul 2025 08:15 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Jul 2025 08:15 AM IST
सार

Fish Venkat Death: तेलुगु सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तेलुगु एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Telugu Actor Fish Venkat Passes Away At Age Of 53 He Was Suffering From Health Issues Due To Kidney Failure
फिश वेंकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता फिश वेंकट यानी वेंकट राजा का 18 जुलाई को निधन हो गया। फिश वेंकट के पिछले कुछ वक्त से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। लेकिन वहां फिश वेंकट को बचाया नहीं जा सका और बीती रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

किडनी फेल होने से हो रही थी डायलिसिस
53 वर्षीय फिश वेंकट पिछले कई महीनों से किडनी फेल होने के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका डायलिसिस चल रहा था और हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन

हास्य किरदारों से बनाई पहचान
फिश वेंकट एक मशहूर कॉमेडियन थे। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार पर्दे पर निभाए। वो कॉमेडियन के अलावा कई फिल्मों में निगेटिव रोल में भी नजर आए। वो तेलुगु इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। हैदराबाद में जन्मे फिश वेंकट ने साल 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म ‘कुशी’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने ‘आदी’, ‘बनी’, ‘अदूर’, ‘गब्बर सिंह’ और ‘डीजे टिल्लू’ जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। फिश वेंकट हाल ही में ‘स्लम डॉग हसबैंड’, ‘नरकासुर’ और ‘कॉफी विद अ किलर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रवि तेजा और नागार्जुन सरीखे कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को आगे आए थे प्रभास
फिश वेंकट के मुश्किल वक्त में बाहुबली स्टार प्रभास उनकी मदद को आगे आए थे। प्रभास ने फिश वेंकट के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपए की मदद देने का वादा किया था। इसकी जानकारी खुद फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने मीडिया को दी थी। इसके बाद श्रावंती ने तेलुगु सिनेमा के बाकी स्टार्स से भी मदद करने की अपील की थी। श्रावंती ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर सरीखे सुपरस्टार्स से मुश्किल वक्त में फिश वेंकट की मदद करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed