फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Palak Purswani reacts to Jad Hadid bum baring episode Actress says wants action against him in Bigg Boss ott 2

Palak Purswani: 'बिग बॉस के घर में इस व्यवहार की कड़ी निंदा होनी चाहिए', जद हदीद पर बरसीं पलक पुरस्वानी

Sun, 02 Jul 2023 08:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 02 Jul 2023 08:40 PM IST
सार

सलमान के इस शो में पलक के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा भी साथ नजर आए। अब घर से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने  जद हदीद के अपमानजनक व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Palak Purswani reacts to Jad Hadid bum baring episode Actress says wants action against him in Bigg Boss ott 2
पलक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री पलक पुरसवानी हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनी थीं।  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पलक की जर्नी काफी छोटी रही। अभिनेत्री पहले ही दिन घर से बेघर हो गई थीं। सलमान के इस शो में पलक के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा भी साथ नजर आए। अब घर से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने  जद हदीद के अपमानजनक व्यवहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

जद हदीद के व्यवहार पर बोलीं पलक
बिग बॉस ओटीटी 2 की एलिमिनेटेड प्रतियोगी पलक पुरसवानी ने शो से जुड़े ताजा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही के एक एपिसोड में, प्रतियोगी जद हदीद ने घर की सदस्य बेबिका धुर्वे के साथ लड़ाई के दौरान बेहद अपमानजनक व्यवहार किया था। उनके इस व्यवहार के चलते बिग बॉस के घर में काफा हंगामा हुआ था। इसपर अब पलक ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Suniel Shetty: 'मैं नहीं चाहता था कि उन्हें कोई...,' भारत में बच्चों को क्यों नहीं पढ़ाना चाहते थे सुनील?

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस को एक्शन लेने की दी हिदायत
पलक ने अपने ट्विटर पर लिखा,’बिग बॉस के घर में अभी क्या हुआ? यह बिल्कुल भी सराहनीय नहीं है, जद हदीद। मैं इस व्यवहार की कड़ी की निंदा करती हूं और अनुरोध करती हूं कि आवश्यक कार्रवाई की जाए।' बता दें कि पलक और जद के बीच घर में कभी कोई खास संबंध नहीं रहा था और वह शो से बाहर होने वाली दूसरी शख्स थीं।

Konkona Sen: लस्ट स्टोरीज 2 के लिए कोंकणा सेन शर्मा की इंस्पीरेशन बनी दोस्त की बाई, एक्ट्रेस का बड़ा दावा

विज्ञापन

फैंस ने किया पलक को सपोर्ट
पिछले दिनों पलक ने जद और आकांक्षा पुरी के किस को लेकर भी ट्वीट किया था, ‘मैं उलझन में हूं! मुझे नहीं पता क्या हो रहा है। मुझे याद है आकांक्षा पुरी ने मुझसे पूछा था कि जो कोई आपको छूता है उसके साथ आप कितनी सहज हैं क्योंकि मैं उस तरह की इंसान हूं, जो किसी के मुझे छूने पर बहुत असहज हो जाती है।’ पलक के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने भी उनका खूब सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘दी आप शो की मजबूत प्रतियोगी थी आपको फालतू में बाहर करवा दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या एक्शन नहीं लेंगे, वह बिग बॉस का दामाद जो है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed