फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani actress Mawra Hocane Instagram become accessible again in India profile is now visible Know Details

Mawra Hocane: क्या पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत में हट गया बैन? जानिए सच्चाई

Tue, 01 Jul 2025 11:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Jul 2025 11:04 PM IST
सार

Mawra Hocane  Accessible Again In India: पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत में प्रतिबंध हट गया है। उनकी प्रोफाइल भारतीय यूजर्स को दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Pakistani actress Mawra Hocane Instagram become accessible again in India profile is now visible Know Details
मावरा होकेन - फोटो : इंस्टाग्राम@mavrellous

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए गए। मगर, मावरा हुसैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से अब भारत में प्रतिबंध हट गया है। अभिनेत्री की प्रोफाइल पर भारतीय यूजर्स एक्सेस कर पा रहे हैं। मावरा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखा जा सकता है कि उन्होंने फिल्म 'सनम तेरी कसम' का एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

करीब दो महीने से ब्लॉक था अकाउंट
पाकिस्तानी अदाकारा मावरा हुसैन का इंस्टाग्राम अकाउंट करीब दो महीने से भारत में ब्लॉक है। मगर आज मंगलवार को अभिनेत्री के अकाउंट से बैन हट गया है। हालांकि, हानिया आमिर और फवाद खान सहित कई अन्य सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध जारी है। इन सितारों की प्रोफाइल नजर नहीं आ रही हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

सनम तेरी कसम का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर
मावार हुसैन के इंस्टाग्राम पर 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर की हुई हैं। इन्हीं में एक है बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' का वीडियो। साल 2016 में आई इस फिल्म में मावरा ने लीड रोल किया था और इसी से भारतीय दर्शकों के बीच उन्होंने पहचान बनाई। 

Kannappa Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही 'कन्नप्पा' की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

प्रतिबंध हटने पर आधिकारिक घोषणा नहीं 
हालांकि, फवाद खान और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रतिबंध नहीं हटा है। मावरा के इंस्टाग्राम अकाउंट से हटे प्रतिबंध को लेकर हालांकि, मेटा या भारतीय अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बात करें मावरा हुसैन की तो 'सनम तेरी कसम' में मावरा के साथ बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे नजर आए। इस फिल्म को इस साल फरवरी में री-रिलीज किया गया था। दोबारा रिलीज में इसने जोरदार प्रदर्शन किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed