फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pabitra Margherita Turns Showstopper For Eri silk Weaves Flaunts Love For Indigenous Textiles

Pabitra Margherita: पाबित्रा मार्गेरिटा बने शो स्टॉपर, स्वदेशी पहनावे के लिए दिखाया अपना लगाव

Tue, 18 Feb 2025 01:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Feb 2025 01:01 AM IST
सार

हाल ही में यूनियन मिनिस्टर स्टेट टेक्सटाइल पाबित्रा मार्गेरिटा ने एरी सिल्क की बनाई हुई ड्रेस पहनकर स्वदेशी वस्त्रों के लिए अपना प्रेम जाहिर किया है। वह शो स्टॉपर बनकर भारत टेक्स 2025 के मंच पर पहुंचे। यह आयोजन भारत मंडपम, दिल्ली में हुआ।

विज्ञापन
Pabitra Margherita Turns Showstopper For Eri silk Weaves Flaunts Love For Indigenous Textiles
पाबित्रा मार्गेरिटा बने शो स्टॉपर - फोटो : ANI

विस्तार

पाबित्रा मार्गेरिटा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई टेक्सटाइल में ही की है। अब वह यूनियन मिनिस्टर स्टेट टेक्सटाइल हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय पहनावे और परिधानों के लिए अपना प्यार दिखाया।  भारत मंडपम में शिलॉन्ग के डिजाइनर डेनियल की बनाई ड्रेस को पहना। पाबित्रा मार्गेरिटा ने इस मौके पर कहा कि यह उनके लिए गर्व करने वाला क्षण है।

विज्ञापन


ट्वीटर पर जानकारी दी 
पाबित्रा मार्गेरिटा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा- ‘अपनी पहचान को पहनना एक गर्व का क्षण होता है। इस मौके पर एरी सिल्क की विविधता को ऑडियंस ने देखा है।’ उन्होंने अपनी स्टेज पर वॉक करती हुई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस मौके पर उन्होंने एरी सिल्क का बनाया हुआ शॉल भी पहना हुआ था। मिनिस्टर ने इस मौके पर इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री की तारीफ की। इस शो को अर्थलूम द थ्रेड ऑफ हैरिटेज नाम दिया गया। इस आयोजन का मकसद बहुत ही खास रहा है। 
विज्ञापन


पुराने दिनों को याद किया 
आगे पाबित्रा मार्गेरिटा कहते हैं कि उन्हें अपनी कॉलेज के दिन याद आ गए। लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि लाइमलाइट हमारे बुनकरों को मिलनी चाहिए। वे इसके पूरे हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है शो का उद्देश्य 
भारत टेक्स 2025 का मकसद टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बदलना है। जिससे यह क्षेत्र तरक्की करे और आगे बढ़े। इस मंच के जरिए भारतीय परिधानों की विरासत को शो केस किया गया है। साथ ही नई इनोवेशन पर भी काम करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भविष्य के हिसाब से तैयार करना भी इस मंच का मकसद है। यह कार्यक्रम 14-17 फरवरी तक आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed