फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream

ओटीटी रिलीज: इस हफ्ते पिटेगा 'ढिंढोरा', एंटरटेनमेंट में मिठास घोलने के लिए दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 26 Oct 2026 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

  • OTT Release This Week: देखने ही देखते अक्तूबर का महीना विदा ले रहा है। इस महीने सिनेमाघरों से ओटीटी तक खूब रौनक रही है। 
  • सस्पेंस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक, कई दिलचस्प फिल्मों और वेब सीरीज की आमद रही।
  • अब अक्तूबर के आखिरी वीक में दर्शकों को क्या सौगात मिलने वाली है? जानिए

विज्ञापन
OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया वीक शुरू हो गया है। नई फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी। इस हफ्ते दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन देखने को मिलेगा। इसके अलावा कॉमेडी का डोज मिलेगा। साथ ही हॉरर और रोमांस का भी तड़का लगने वाला है। जानिए क्या-क्या है इस बार पिटारे में?

विज्ञापन

 

Trending Videos

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
ढिंढोरा - फोटो : सोशल मीडिया

ढिंढोरा सीजन 1
भुवन बाम की हिट कॉमेडी सीरीज 'ढिंढोरा' सीजन 1 अक्तूबर के आखिरी वीक में स्ट्रीम होने को तैयार है। बता दें कि यह चर्चित सीरीज साल 2021 में भुवन बाम के यूट्यूब चैनल पर मुफ्त रिलीज हुई थी। अब 28 अक्तूबर 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
बत्था - फोटो : सोशल मीडिया

'बत्था'
सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'बत्था' भी इस वीक ओटीटी पर आ रही है। नेटफ्लिक्स पर यह 29 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह फिल्म पहली अक्तूबर को थिएटर्स में सजी थी। एक महीने से भी कम वक्त में यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 'बत्था' को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
 

विज्ञापन

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
मीठे में क्या है ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

'मीठे में क्या है'
अगर आपको फैमिली ड्रामा से भरपूर किसी फिल्म का इंतजार है, जिसे आप फेस्टिव सीजन में परिवार के साथ बैठकर देख सकें, तो यह शानदार विकल्प है। 'मीठे में क्या है' इस वीक ओटीटी पर धमाका करेगी। इसमें संयुक्त परिवार और उनके बीच के चैलेंज और सपोर्ट सिस्टम को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म 30 अक्तूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बात करें कास्ट की तो राधिका बंसल निर्देशित फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी और आयशा रजा मिश्रा जैसे सितारे हैं।

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
इमोर्टल - फोटो : सोशल मीडिया

इमोर्टल
यह एक तमिल भाषा की हॉरर-रोमांटिक फिल्म है, जो 04 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जी.वी. प्रकाश कुमार, कायादु लोहार और टी.एम. कार्तिक अहम भूमिका में हैं। अब यह ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 30 अक्तूबर 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी पर यह तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध होगी।

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
अक्का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्का
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर गैंगस्टर सीरीज 'अक्का' भी इस वीक को खास बनाएगी। यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंगस्टर ड्रामा है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'अक्का' से धर्मराज शेट्टी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। इसकी कहानी पेरनुरु नाम की एक रियासत में सेट है, जिसे कई पीढ़ियों की महिलाओं ने बनाया, चलाया और सुरक्षित रखा है। परंपराएं, सत्ता की लड़ाई और आपसी दुश्मनी इसकी कहानी का अहम हिस्सा हैं। 'अक्का' का प्रीमियर 30 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

OTT Releases This Week: Dhindora to Meethe Mein Kya Hai Baththa Immortal Akka Movies and series to Stream
'अवराचन एंड संस' - फोटो : सोशल मीडिया

'अवराचन एंड संस'
बिजू मेनन की यह मलयालम फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 अक्तूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बिजू मेनन के अलावा इसमें श्रीनाथ भासी, गणपति एस. पोदुवाल और ग्रेस एंटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed