Taraneh Alidoosti: ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री गिरफ्तार, हिजाब विरोधी प्रदर्शन का किया था समर्थन
ऑस्कर विजेता फिल्म की स्टार तारानेह अलीदूस्ती को हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने और प्रदर्शनकारियों के मुख्य नारे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
ईरानी अधिकारियों ने देश की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। ऑस्कर विजेता फिल्म की स्टार तारानेह अलीदूस्ती को हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने और प्रदर्शनकारियों के मुख्य नारे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मीडिया ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।
एक पोस्ट पर मचा बावल
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्कर विजेता फिल्म "द सेल्समैन" की स्टार तारानेह अलीदूस्ती को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के एक हफ्ते बाद हिरासत में लिया गया था। अभिनेत्री ने पोस्ट में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर किए विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए कथित अपराधों के लिए हाल ही में मृत्युदंड पाए पहले व्यक्ति के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी। सरकारी मीडिया के आधिकारिक चैनल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उबलब्ध नहीं करा पाई थीं।
Sneha Ullal: चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थी सलमान की यह हीरोइन, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना
Iranian authorities arrested the star of the Oscar-winning movie, Taraneh Alidoosti, after she voiced support for anti-hijab protests & posted a photo of herself with the main slogan of demonstrators, Reuters reported citing Iran's media
— ANI (@ANI) December 18, 2022
(Pic: Reuters) pic.twitter.com/c8JGx56TB2
अभिनेत्री ने यह लिखा था
इसके अलावा कई अन्य ईरानी हस्तियों को भड़काऊ सामग्री प्रकाशित करने पर न्यायपालिका निकाय द्वारा तलब किया गया था। हालांकि यह नहीं बताया कि कितनी हस्तियों या उससे अधिक जानकारी भी प्रदान नहीं की गई है। बता दें कि अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'उसका नाम मोहसिन शेखरी था। हर अंतरराष्ट्रीय संगठन जो इस खून खराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है, वह मानवता के लिए शर्म की बात है।'
Shruti Seth: श्रुति सेठ ने एक ही शख्स से चार बार क्यों की थी शादी, क्या अभिनेत्री के साथ हुई थी कोई 'शरारत'?