A R Rahman: कोल्डप्ले 'किस कैम' कंट्रोवर्सी पर रहमान ने ली चुटकी, बोले- 'मैं मुश्किल में नहीं पड़ने दूंगा'
A R Rahman On Coldplay 'Kiss Cam' Moment: ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान ने पॉपुलर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड 'कोल्डप्ले' के हालिया कॉन्सर्ट में हुए 'किस कैम' मूमेंट पर चुटकी ली। एक परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड 'कोल्डप्ले' का हालिया अमेरिका टूर खूब सुर्खियों में रहा। बॉस्टन में हुए लाइव कॉन्सर्ट में एक ऐसे कपल को स्पॉट कर लिया जो में एक टेक कंपनी के सीईओ और उनकी कंपनी की एचआर प्रमुख थीं। दोनों को रोमांटिक अंदाज में स्पॉट किया गया और देखते ही देखते यह मूमेंट वायरल हो गया। इस पर अब भारतीय सिंगर-कंपोजर एआर रहमान ने भी चुटकी ली है।
'कोल्डप्ले' वायरल 'किस कैम' मूमेंट पर किया मजेदार कमेंट
मशहूर सिंगर-कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपने वंडरमेंट टूर के सिलसिले में यूएस में हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने टैकोमा डोम में एक परफॉर्मेंस के दौरान वायरल कोल्डप्ले 'किस कैम' कंट्रोवर्सी पर मजेदार अंदाज में टिप्पणी की, जिससे वहां मौजूद सभी दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बोले- 'टेंशन मत लो, मुसीबत में नहीं पड़ने दूंगा'
परफॉर्मेंस के दौरान कैमरा जैसे ही वहां दर्शकों की ओर घूमा, एआर रहमान ने 'कोल्डप्ले' के 'किस कैम' मूमेंट का जिक्र कर डाला। कैमरे का एंगल ऑडियंस की तरफ होते ही एआर रहमान ने कहा, 'चिंता मत करो। मैं तुम्हें मुसीबत में नहीं डालूंगा'। एआर रहमान की इस टिप्पणी पर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग हंसने लगे।
#ARRahman " I won't get you in trouble, don't worry " 😂😂😂 #WondermentTour @arrahman
— A.R.Rahman News (@ARRahman_News) July 22, 2025
Tacoma dome, Washington, USA pic.twitter.com/UsVN1ohYyF
कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने किया था ये कमेंट
बता दें कि कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की एचआर हेड थीं। दोनों को जैसे ही कैमरे में कैद होने का अहसास हुए तो तुरंत बचते हुए नजर आए। इस दौरान कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने इस मोमेंट पर कमेंट करते हुए कहा, 'या तो उनका अफेयर चल रहा है या वे बहुत शर्मीले हैं'।
नवंबर में भारत लौटेंगे एआर रहमान
बता दें कि एआर रहमान वर्तमान में उत्तरी अमेरिका में अपने वंडरमेंट टूर पर हैं और अमेरिका और कनाडा के प्रमुख शहरों में प्रस्तुति दे रहे हैं। संगीतकार यूके का दौरा करने वाले हैं, जिसके बाद नवंबर में वे भारत लौटेंगे।