Anora: क्या है ऑस्कर में तहलका मचाने वाली फिल्म 'अनोरा' की कहानी, इन अवॉर्ड्स पर भी जमा चुकी है कब्जा
Anora: ऑस्कर 2025 में डायरेक्टर सीन बेकर की फिल्म 'अनोरा' ने बेस्ट फिल्म समेत कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जानिए क्या है इस फिल्म में खास और इससे जुड़ी उपलब्धियां...
विस्तार
ऑस्कर 2025 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। यहां सीन बेकर की फिल्म 'अनोरा' ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस समेत कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। जहां अभिनेत्री मिकी मैडिसन को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर (सीन बेकर), बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड भी मिला।
Three Oscars. What about four? Or five? #Oscars
विज्ञापन
Congratulations to ANORA, this year's Best Picture winner! pic.twitter.com/Nt3Q2Ta405 — The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
क्या है ‘अनोरा’ की कहानी?
सीन बेकर की फिल्म ‘एनोरा’ किसी परिकथा की तरह लगती है। फिल्म की मुख्य किरदार एनी (मिकी मैडिसन) एक स्ट्रिप क्लब में डांसर है। वह एक रशियन लड़की है, लेकिन वह अमेरिका में रहती है और उसे अंग्रेजी बोलना पसंद है। एनी एक खानदानी और अमीर बिजनेसमैन से शादी कर लेती हैं। जब यह बात उसके माता-पिता को पता चलती है, तो वह रशिया से न्यूयॉर्क के लिए उसकी शादी तोड़ने निकल पड़ते हैं।
ऑस्कर के अलावा और कौन से अवॉर्ड जीते
अनोरा ने अब तक अलग-अलग कैटेगरी में मिले 193 नॉमिनेशंस में से 75 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जानें फिल्म ने कौन से प्रमुख अवॉर्ड अपने नाम किए।
- ऑस्कर 2025 - छह नॉमिनेशन में से बेस्ट फिल्म समेत पांच अवॉर्ड अपने नाम किए।
- कान फिल्म फेस्टिवल - यहां फिल्म को सबसे प्रतिष्ठित पाम डिओर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
- बाफ्टा - बाफ्टा में फिल्म को कुल सात नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट कॉस्टिंग का अवॉर्ड अपने नाम किया।
- इंडीपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड- इंडीपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड में पांच नॉमिनेशन में से तीन पर 'अनोरा’ ने कब्जा जमाया, जिसमें, बेस्ट लीड परफॉर्मेंस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फीचर शामिल हैं।
- क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड- क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में बेस्ट पिक्चर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्ड में बेस्ट थिएट्रिकल मोशन पिक्चर के अवॉर्ड समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी फिल्म को नवाजा जा चुका है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
- ‘अनोरा’ की शूटिंग कुल 35 दिनों में हुई थी। जिसमें से 25 मिनट के होम अटैक सीन को फिल्माने में दस दिन लगे थे।
- फिल्म के कई सीन के बैकग्राउंड में ओरिजिनल स्ट्रिपर्स को रखा गया ताकि सब कुछ असली लगे।
- आस्कर में ‘अनोरा’ के प्रदर्शन के बाद सीन बेकर एक ही फिल्म के लिए तीन अवॉर्ड हासिल करने वाले चौथे व्यक्ति बन गए हैं। बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड उन्हें मिला है।