फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Operation Valentine actor Varun Tej returned to the set after 175 days starts shooting his next movie Matka

Varun Tej: 175 दिन बाद सेट पर लौटे वरुण तेज, 'मटका' की शूटिंग शुरू, पिछली दो फिल्में हुई थीं फ्लॉप

Thu, 20 Jun 2024 01:11 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

अभिनेता वरुण तेज ने अपनी नई फिल्म मटका की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके जरिए उन्होंने 175 दिन बाद फिल्म के सेट पर वापसी की।

विज्ञापन
Operation Valentine actor Varun Tej returned to the set after 175 days starts shooting his next movie Matka
वरुण तेज - फोटो : इंस्टाग्राम @varunkonidela7

विस्तार

अभिनेता वरुण तेज एक बार फिर से फिल्म के सेट पर लौट आए हैं और अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उनकी नई फिल्म का नाम 'मटका' है, जिसका निर्देशन करुणा कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन


Jibraan Khan: 22 साल पहले करीना ने की थी जिब्रान खान की मदद, 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक्टर ने खुद बताया किस्सा
विज्ञापन


नई ऊर्जा के साथ सेट पर वापस आए वरुण
वरुण तेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में पुराने जमाने का एक टेलीफोन पकड़कर खड़ा हुआ है। इसे शेयर करते हुए वरुण तेज ने कैप्शन में लिखा, "175 दिनों के बाद नई ऊर्जा और आकांक्षाओं के साथ सेट पर वापस आ गया हूं। 'मटका' के रेट्रो जादू को जीवंत करने के लिए तैयार हूं!" 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)



नोरा फतेही भी कर रही हैं अभिनय
'मटका' फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें वरुण तेज के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही भी अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का निर्माण व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। वहीं, फिल्म में संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार की धुनें सुनने मिलेंगी। अब चूंकि 'मटका' की शूटिंग चालू हो चुकी है तो जाहिर है कि आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े कई अपडेट मिलने वाले हैं।

Farah Khan: 'कुछ-कुछ होता है' को लेकर फराह ने किया खुलासा, बोलीं- शाहरुख कॉलेज स्टूडेंट बनने को तैयार नहीं थे

लगातार दो फिल्में हुईं फ्लॉप
वरुण तेज की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। उनकी पिछली फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' थी, जो टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले उनकी फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' आई थी। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। ऐसे में अब वरूण तेज 'मटका' फिल्म से वापसी करना चाहेंगे।

Mira Kapoor: कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करने का मीरा कपूर को है अफसोस, सफाई देते हुए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed