फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Odia Rapper Abhinav Singh Aka Juggernaut tragically passed away under mysterious circumstances in Bengaluru

Rapper Abhinav Singh Death: 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर रैपर का निधन, महज 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 13 Feb 2025 10:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Feb 2025 10:02 AM IST
सार

Rapper Abhinav Passed Away: ओडिशा के रैपर अभिनव सिंह का निधन हो गया है। वे 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर थे। कथित तौर पर अभिनव सिंह ने आत्महत्या की है। वे रहस्यमयी परिस्थितियों में बंगलूरू स्थित अपने किराए के अपार्टमेंड में मृत पाए गए।

विज्ञापन
Odia Rapper Abhinav Singh Aka Juggernaut tragically passed away under mysterious circumstances in Bengaluru
Rapper Abhinav Singh - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ओडिशा के रैपर अभिनव सिंह का निधन हो गया है। वे 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर थे। कथित तौर पर अभिनव सिंह ने आत्महत्या की है। वे रहस्यमयी परिस्थितियों में बंगलूरू स्थित अपने किराए के अपार्टमेंड में मृत पाए गए। रैपर अभिनव सिंह के परिवार ने उनकी पत्नी और कई अन्य लोगों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

महज 32 साल थी अभिनव की उम्र
रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह की उम्र महज 32 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव सिंह अपने बंगलूरू के कडुबीसनहल्ली स्थित किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में रैपर की मौत का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में अभिनव की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। रैपर के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में करते थे नौकरी
'जगरनॉट' के नाम से लोकप्रिय रैपर के परिवार ने आरोप लगाया है कि वैवाहिक मतभेद और पत्नी के झूठे आरोपों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव सिंह अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। यह घटना रविवार रात को घटी। अभिनव बंगलूरू की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Rajendra Nath: जब खून के आंसू रोए सभी को हंसाने वाले राजेंद्र नाथ, कभी कॉमेडी से सुपरस्टार पर पड़ जाते थे भारी

विज्ञापन

उड़िया रैप इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा थे
रिपोर्ट्स में ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि 'जगरनॉट' ने पत्नी के झूठे आरोपों से परेशान होकर जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती रिपोर्ट में आत्महत्या का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सही कारण जानने में जुटी है। 'जगरनॉट' के नाम से मशहूर अभिनव सिंह उड़िया रैप इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा थे। उन्होंने कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया। इनमें मसी टोर (तन्मय साहू) का नाम भी शामिल है। 

यह खबर भी पढ़ें:
IGL: समय रैना के वीडियो डिलीट करने पर अली गोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने सभी एपिसोड हटाने के लिए…

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed