{"_id":"6635d8ed0646fd5001035c6c","slug":"nutritionist-chef-radhika-howarth-and-storyteller-seema-anand-will-be-seen-in-double-the-money-on-channel-4-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double the Money: 'डबल द मनी' में नजर आएंगी राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद, पैसे को दोगुना करने की होगी चुनौती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Double the Money: 'डबल द मनी' में नजर आएंगी राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद, पैसे को दोगुना करने की होगी चुनौती
Sat, 04 May 2024 12:13 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 12:13 PM IST
सार
राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद 'डबल द मनी' शो में भाग लेते हुए दिखाई देंगी। दोनों के सामने पैसे को दोगुना करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
राधिका हॉवर्थ और सीमा आनंद
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
न्यूट्रिशनिस्ट-शेफ राधिका हॉवर्थ और कहानीकार सीमा आनंद जल्द ही 'डबल द मनी' में नजर आने वाली हैं। इसका प्रसारण गुरुवार को चैनल 4 पर होगा। राधिका और सीमा दोनों ही ब्रिटिश भारतीय महिला है। मालूम हो कि इस शो में सभी प्रतियोगियों को चंद घंटों में अपने पैसे को दोगुना करना होता है। इस शो को सू पर्किन्स होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 को मिला पहला कंटेस्टेंट! इस नाम पर लगी मुहर
विज्ञापन
रूढ़िवादिता को चुनौती देना सम्मान की बात
राधिका और सीमा ने शो में भाग लेने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मौका है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिलाओं को गर्व से प्रतिनिधित्व करने और रूढ़ियों को तोड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि शो के सेट पर हर दिन रोमांचक रहा। उन्होंने शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों के साथ ऐसा रिश्ता बनाया है, जो जिंदगी भर साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर रूढ़िवादिता को चुनौती देना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
Megalopolis: दिग्गज निर्देशक की 40 साल में बनी फिल्म संकट में, जेब से लगाए 1000 करोड़, अब रिलीज के पैसे नहीं
ऐसा कोई काम नहीं, जिसे आप कर नहीं सकते
राधिका और सीमा शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस शो में हमें इसलिए देखना चाहिए कि कैसे दो भारतीय महिलाओं ने व्यावसायिक चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि जहां चाह होती है, वहां राह होती है। दोनों चाहती हैं कि लोग इस बात पर भरोसा रखें कि उनकी उम्र या पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, लेकिन ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे वह नहीं कर सकते।
8 AM Metro OTT Release: एक साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर आने वाली है '8 AM मेट्रो', इस तारीख से होगी स्ट्रीम
