फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nia Sharma Come back in Laughter Chefs 2 Replaces Mannara Chopra

एयरपोर्ट पर लोग पूछते थे- 'आप शो में कब लौटेंगी ?', पब्लिक डिमांड पर इस शो में लौटेंगी एक्ट्रेस निया शर्मा

Tue, 08 Apr 2025 05:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 08 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

Nia Sharma: एयरपोर्ट पर भी लोगों ने इस बारे में पूछा। यह प्यार, यह याद, बेहद खास है। मुझे लगता है कि जिस चीज ने इसे बहुत खास बना दिया वह सुदेश जी के साथ मेरी केमिस्ट्री थी।

विज्ञापन
Nia Sharma Come back in Laughter Chefs 2 Replaces Mannara Chopra
निया शर्मा - फोटो : फोटो- अमर उजाला

विस्तार

टीवी स्टार निया शर्मा 'लाफ्टर शेफ्स 2' में आने वाली हैं। इस शो के पहले सीजन को खूब पसंद किया गया था। पहले शो में निया शर्मा ने बेहतरीन अदाकारी की थी। उन्होंने सुदेश लहरी के साथ मस्ती भरी नोकझोंक की थी। फैंस ने निया की अजीबोगरीब हरकतों को खूब पसंद किया था। सुदेश के साथ फिर से जुड़कर निया इस शो में फिर से धमाल मचाने वाली हैं।
विज्ञापन

सुदेश लहरी का साथ देंगी निया शर्मा
'लाफ्टर शेफ्स 2' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दर्शक इसे और देखना चाह रहे हैं। ऐसे में मन्नारा चोपड़ा किसी वजह से शो को छोड़कर चली गई हैं। ऐसे में सुदेश लहरी की पुरानी पार्टनर निया शर्मा उनका साथ देने के लिए लौट रही हैं। उनके कमबैक से हर कोई खुश है। इस पर निया शर्मा ने भी रिएक्शन दिया है। Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad: कड़वाहट से शुरू होगी प्रेम कहानी! अबरार काजी के आगामी शो का प्रोमो जारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nia Sharma Come back in Laughter Chefs 2 Replaces Mannara Chopra
निया शर्मा सुदेश लहरी - फोटो : फोटो- अमर उजाला
निया शर्मा ने दिया रिएक्शन
निया शर्मा ने लाफ्टर शेफ्स के बारे में कहा है कि "मैं आपको यह नहीं बता सकती कि मैंने लाफ्टर शेफ्स को कितना याद किया है। मुझसे हर दिन किसी न किसी फैन ने पूछा है कि 'निया, तुम शो में कब वापस आ रही हो?' एयरपोर्ट पर भी लोगों ने इस बारे में पूछा। यह प्यार, यह याद, बेहद खास है। मुझे लगता है कि जिस चीज ने इसे बहुत खास बना दिया वह सुदेश जी के साथ मेरी केमिस्ट्री थी। हमारा काम इतना अच्छा रहा कि लोग आज भी मुझे उनकी मजेदार क्लिप में टैग करते हैं।"
Apoorva Mukhija: 'एसिड अटैक, दुष्कर्म और मौत की धमकियां', IGL विवाद के बाद अपूर्वा ने साझा की पहली पोस्ट
 
विज्ञापन

Nia Sharma Come back in Laughter Chefs 2 Replaces Mannara Chopra
निया शर्मा सुदेश लहरी - फोटो : फोटो- अमर उजाला
निया शर्मा के लिए परिवार जैसा है शो
निया ने आगे बताया कि "इसलिए, जब मुझे इस डिनर-टेनमेंट शो में वापस आने का मौका मिला, तो मैं आ गई। मैं लाफ्टर शेफ्स के साथ फिर से जुड़कर बेहद खुश हूं। ये मेरे लिए परिवार जैसा है।" ये पहले से तय नहीं था कि निया शर्मा शो में लौटेंगी। निया के अलावा रीमा शेख के नाम की चर्चा थी। माना जा रहा था कि वह मन्नारा चोपड़ा की जगह ले सकती थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब निया शर्मा के आने से फैंस खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed