आमिर के बेटे को देख फैंस को क्यों आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद? जुनैद के वायरल वीडियो पर कमेंट्स की भरमार
Junaid Khan Viral Video: अभिनेता जुनैद खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' में व्यस्त हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले बीते दिन 'एक दिन की महफिल' इवेंट का आयोजन हुआ, जहां जुनैद भी पहुंचे। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्हें देख नेटिजंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वे साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। बीते दिन रविवार को इस फिल्म के म्यूजिक को सेलिब्रेट करने के लिए 'एक दिन की महफिल' इवेंट का आयोजन हुआ। यहां के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हें देख यूजर्स अचानक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला से हुई जुनैद खान की तुलना
फिल्म 'एक दिन' की रिलीज से पहले 'एक दिन की महफिल' कार्यक्रम में आमिर खान, साई पल्लवी और जुनैद खान ने शिरकत की। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में जुनैद खान, आमिर खान और साई पल्लवी को साथ देखा जा सकता है। तीनों पैप्स को पोज दे रहे हैं। इस वीडियो में लोग जुनैद की तुलना सिदार्थ शुक्ला से कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स बोले- 'सिड की याद आ गई'
वीडियो में जुनैद खान हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वे व्हाइट शर्ट और डैनिम जींस पहने दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें देख सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं। कुछ नेटिंजस लिख रहे हैं, 'जुनैद खान बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला की तरह लग रहे हैं'। कुछ उन्हें सिद्धार्थ की कॉपी बता रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं, 'जुनैद को देखकर सिड की याद आ गई'। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला चर्चित टीवी एक्टर थे। उन्होंने 'बालिका वधू' से काफी लोकप्रियता बटोरी। इसके अलावा उन्हें 'बिग बॉस 13' में भी देखा गया था। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया।
फिल्म 'एक दिन' के बारे में
जुनैद खान और साई की यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। यह 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इस फिल्म में साई पल्लवी को शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस की दिक्कत है। ऑफिस की तरफ से जापान ट्रिप के दौरान जुनैद और साई की जिंदगी में एक ऐसा दिन आता है, जो यादगार बन जाता है।