फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix announce Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 series actor tahir raj bhasin shares pics from shooting set update

Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: 'ये काली काली आंखें 2' से फिर धमाल मचाने को तैयार ताहिर राज भसीन, शुरू की शूटिंग

Fri, 01 Mar 2024 05:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

अभिनेता ताहिर राज भसीन 'ये काली काली आंखें' के दूसरे सीजन के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Netflix announce Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 series actor tahir raj bhasin shares pics from shooting set update
ताहिर राज भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'ये काली काली आंखें' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब यह अपने अगले भाग के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी हिट सीरीज 'ये काली काली आंखें' के दूसरे सीजन की पुष्टि की। वहीं सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अपना उत्साह भी साझा किया। पहले सीजन की सफलता के बाद अब एक बार फिर ताहिर नई दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन


सीरीज पर क्या बोले ताहिर
दूसरे सीजन पर उत्साह व्यक्त करते हुए ताहिर ने कहा कि मेरे करियर के पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। मेरे काम के लिए हर तरफ से प्यार मिलने से लेकर बैक टू बैक हिट देखने तक बहुत कुछ मिला। अविश्वसनीय रूप से शानदार भूमिकाएं मिली। यह सफलता की एक रोमांचक यात्रा रही है। एक परियोजना, जो इस सूची में सबसे अलग है, वह निश्चित रूप से 'ये काली काली आंखें' है, क्योंकि मुझे स्क्रीन पर एक ऐसे नायक की भूमिका निभाने का मौका मिला, जो जरूरत पड़ने पर बेहद ग्रे भी हो जाता है। वह फिर भी भरोसेमंद है, वह जो करता है, वह जीवन से भी बड़ा है। 'ये काली काली आंखें' एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिससे मुझे मर्दानी के साथ-साथ शायद सबसे अधिक प्रशंसा मिली है।
विज्ञापन


सीरीज के लिए उत्साहित हैं अभिनेता
उन्होंने आगे कहा कि मैं रोमांचित हूं कि नेटफ्लिक्स ने इस हिट सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा की है। मुझे इसके माध्यम से अधिक प्यार और अधिक प्रशंसा मिलने की आशा है। नायक की भूमिका निभाना हर अभिनेता का सपना होता है और मैं ये काली काली आंखें के साथ इसे फिर से जीने जा रहा हूं। रोमांचक सवारी के लिए तैयार रहें और उम्मीद है कि आपको यह थ्रिलर सीरीज एक बार फिर पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Tahir Raj Bhasin (@tahirrajbhasin)



अभिनेता ने शुरू की शूटिंग
ताहिर ने सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। ताहिर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरे सीजन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वे क्लैपबोर्ड लिए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed