Nayanthara: नयनतारा की नई फिल्म ‘महाशक्ति’ का फर्स्ट लुक जारी, देवी मां के रूप में नजर आईं अभिनेत्री
Mahashakthi First Look: फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली साउथ सुपरस्टार नयनतारा एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। आज उनकी फिल्म ‘महाशक्ति’ का पोस्टर सामने आया है। जानिए पोस्टर में क्या है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज दशहरा के मौके पर साउथ की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। नयनतारा की आगामी फिल्म ‘महाशक्ति’ (मुक्ति अम्मन 2) से नयनतारा की पहली झलक सामने आई है। फर्स्ट लुक में नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आ रही हैं।
नयनतारा ने शेयर किया पोस्टर
नयनतारा ने इस फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है। हिंदी में इस फिल्म को ‘महाशक्ति’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। पोस्टर को शेयर करते हुए नयनतारा ने कैप्शन में लिखा, ‘उसकी दिव्य कृपा बनी रहे। सुंदर सी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।’ इसके साथ ही मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
देवी मां के रूप में दिखीं नयनतारा
पहले पोस्टर में नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आ रही हैं। वो देवी मां के गेटअप में सिर पर मुकुट लगाए और हाथों में त्रिशूल लिए बैठी हैं। पोस्टर में नयनतारा हरे रंग की साड़ी पहने हुए हैं और निराश नजर आ रही हैं। उनके दाएं-बाएं भी देवी मां की कई छोटी-छोटी मूर्तियां दिख रही हैं। इससे यह पता चलता है वो किसी मंदिर के पास बैठी हैं। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट या अन्य कास्ट के बारी में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1: ‘इस फिल्म का हिस्सा होना सपने जैसा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ में काम करने पर बोलीं रुक्मिणी वसंत
आखिरी बार ‘द टेस्ट’ में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द टेस्ट’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ आर माधवन और सिद्धार्थ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘रक्कई’ भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी है। नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है।