फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   natural star nani upcoming film SARIPODHAA SANIVAARAM first song Garam Garam released sung by Vishal Dadlani

Garam Garam Song: 'सारिपोधा सानिवारम' का पहला गाना 'गरम गरम' रिलीज, विशाल ददलानी ने गाने में भरा दम

Sat, 15 Jun 2024 01:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:31 PM IST
सार

नानी की नई फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया  है।

विज्ञापन
natural star nani upcoming film SARIPODHAA SANIVAARAM first song Garam Garam released sung by Vishal Dadlani
गीत 'गरम गरम' - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी इन दिनों अपनी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक फिल्म का पहला गाना आज रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'गरम गरम' है। यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद पहले एक घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग इसे सुन चुके हैं।

विज्ञापन


Upcoming Movies 2024: अगले छह महीने में एक दिन रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी टक्कर
विज्ञापन


विशाल ददलानी ने गाया और सनपति भारद्वाज ने लिखे बोल
'गरम गरम' का संगीत जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है। इसके बोल सनपति भारद्वाज ने लिखे हैं। विशाल ददलानी ने इसे अपनी दमदार आवाज में गाया है। बता दें कि 'सारिपोधा सानिवारम' में नेचुरल स्टार नानी के साथ-साथ प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा एसजे सूर्या और साई कुमार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे देखने के लिए नानी के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं विवेक अथरेया और नानी
'सारिपोधा सानिवारम' का निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है, जिन्होंने इससे पहले नानी की ही फिल्म 'अंते सुंदरानिकी' को भी डायरेक्ट किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। 'सारिपोधा सानिवारम' का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा किया गया है। फिल्म को 29 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Mr Bachchan: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' को लेकर निर्माताओं का बड़ा एलान, इस दिन मिलेगा खास तोहफा

हिट साबित हुई थी नानी की पिछली फिल्म 'हाय नन्ना' 
नानी की पिछली फिल्म 'हाय नन्ना' थी, जिसमें अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह एक इमोशनल फैमिली ड्राम फिल्म है। इसकी कहानी पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें नानी ने पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन शौरयुव ने किया है। फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने रामलला के चरणों में टेका माथा, मंदिर में फिल्म शूट करने की जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed