फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah called acting schools shops Anupam Kher replied what is NSD then

Anupam Kher: रत्ना पाठक ने एक्टिंग स्कूल को बताया दुकान, अनुपम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इंसान कड़वाहट में'..

Tue, 07 May 2024 01:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 07 May 2024 01:37 PM IST
सार

हाल में ही अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने एक्टिंग स्कूल को दुकान बताया था। उनके इस बयान पर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खुद भी एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। 
 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah called acting schools shops Anupam Kher replied what is NSD then
रत्ना पाठक शाह-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर, रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार हैं। अभिनय की दुनिया में तीनों  काफी दिग्गज कलाकार हैं, लेकिन इनकी राजनीतिक विचारधारा में काफी अंतर है। हाल में ही रत्ना ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने एक्टिंग स्कूल को दुकान बताया था। अब उनके इस बयान पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि अनुपम का भी अपना एक एक्टिंग स्कूल है। 

विज्ञापन


'क्या वह एनएसडी को भी दुकान कहेंगी'
अनुपम से एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रत्ना से असहमति जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने ये जरुर कहा कि ये उनकी (रत्ना) निजी राय है।  इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि रत्ना और नसीर दोनों स्वयं अभिनय का प्रशिक्षण देने वाली संस्थान, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं। अनुपम ने कहा, 'यह उनका अपना नजरिया है। मैं नसीर जी का इंटरव्यू भी देख रहा था, वह भी ऐसा कुछ ही कह रहे थे। दोनों स्व्यं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़े हैं, क्या वो एनएसडी को भी एक दुकान कहेंगे? कभी-कभी इंसान कड़वाहट में ऐसा कुछ बोल जाता है। वो क्या सोचते हैं, इसे उचित ठहराना मेरा काम नहीं है। अगर वह सोचते हैं कि यह एक दुकान है तो मुझे उससे कोई परेशानी नहीं है'। 

विज्ञापन

Shruti Haasan: बीच राह में श्रुति हसन को छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर ऐसे पहुंची शूट पर, साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दोबारा सोचना चाहिए
अनुपम खुद भी एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। उन्हें इसकी प्रेरणा एक अभिनेता को देखकर हुई, जो वैसे तो काफी सहज था, लेकिन कैमरे के सामने आते ही घबरा रहा था। इसके बाद उन्होंने नए अभिनेताओं में एक सहजता लाने के मकसद से एक्टिंग स्कूल की नींव रखी। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा,'मैंने सोचा कि मैं एक एक्टिंग स्कूल खोलूं, जहां लोगों को अभिनय सिखा सकूं। लोग कहते हैं कि ये एक दुकान है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें इस विषय पर दोबारा सोचना चाहिए। एक्टिंग स्कूल भविष्य के कलाकारों को तैयार कर रहे हैं। हमारे यहां पत्रकारिता के लिए स्कूल है, दांत के डॉक्टरों की शिक्षा के लिए स्कूल हैं। क्या रत्ना उन दांत के डॉक्टरों के पास जाती हैं, जो कभी स्कूल नहीं गए'। 

Dharmendra: धर्मेंद्र ने अपने 'यार पुराने' रंजीत-अवतार से की मुलाकात, बोले- गोली...गिल अचानक मिल जाते हैं सब

'लोगों की अच्छाईयां देखता हूं'
जब अनुपम से पूछा गया कि क्या दोनों की विचारधाराओं में अंतर की वजह से उनके संबंधों में कोई कड़वाहट आई है। इस पर उन्होंने कहा, "मैं लोगों में उनकी अच्छाईयों को देखता हूं। किसी बुरे इंसान में भी कुछ अच्छाईयां हो सकती हैं। एक वाकया बताते हुए अनुपम ने कहा, मुझे याद है जब मैंने पहली कार खरीदी थी, मैं इसे लेकर महबूब स्टूडियो पहुंचा था। नसीर अपने कार में वहां मौजूद थे। जिस गर्मजोशी से उन्होंने मुझसे बात की वह मैं कभी नहीं भूल सकता। नसीर जी ने कहा था, वाह अनुपम! तुमने आखिरकार कार ले ही ली'।" अनुपम ने आगे कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वह (नसीरुद्दीन) मेरे बारे में क्या-क्या बोलते हैं , मुझे उनका वही गर्मजोशी भरा भाव याद रहेगा'।  

Stardom: 'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे आर्यन खान, इस दिन रिलीज होगी शाहरुख के लाडले की डेब्यू सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed