फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Odela 2 Teaser: Tamannah Bhatia Sampath Nandi Ashok Teja Ajaneesh Loknath Movie

Odela 2 Teaser: प्रयागराज महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की 'ओडेला 2' का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में दिखीं अदाकारा

Sat, 22 Feb 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 PM IST
सार

Odela 2 Teaser: तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म है 'ओडेला 2'। आज शनिवार को इसका टीजर जारी हुआ है। टीजर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Odela 2 Teaser: Tamannah Bhatia Sampath Nandi Ashok Teja Ajaneesh Loknath Movie
Odela 2 Teaser - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म है 'ओडेला 2'। आज शनिवार को इसका टीजर जारी हुआ है। अभिनेत्री ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से फिल्म के टीजर से पर्दा हटाया है। इसमें वे रौद्र रूप दिखाती नजर आईं हैं। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Odela 2 Teaser: Tamannah Bhatia Sampath Nandi Ashok Teja Ajaneesh Loknath Movie
प्रयागराज महाकुंभ में तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला

तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर 'ओडेला 2' के टीजर जारी होने की सूचना दी है। उन्होंने लिखा है, 'जब शैतान वापस आता है, तो दैवीय शक्ति अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आती है'। साथ ही लिखा है कि फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sampath Nandi Team Works (@sampathnanditeamworks)

विज्ञापन
विज्ञापन

Odela 2 Teaser: Tamannah Bhatia Sampath Nandi Ashok Teja Ajaneesh Loknath Movie
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला

दिलचस्प है फिल्म का टीजर
फिल्म 'ओडेला 2', साल 2021 की हिट 'ओडेला रेलवे स्टेशन' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित फिल्म के आज रिलीज हुए टीजर ने दर्शकों के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है। इसमें तमन्ना ने नागा साधु की भूमिका निभाई है, एक ऐसा किरदार जिसने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया है। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया था। अब टीजर जारी हुआ है।

विज्ञापन

Odela 2 Teaser: Tamannah Bhatia Sampath Nandi Ashok Teja Ajaneesh Loknath Movie
टीजर रिलीज के दौरान 'ओडेला 2' की टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक गांव के आसपास केंद्रित है। इसमें दिखाया है कि कैसे इसके सच्चे रक्षक ओडेला मल्लन्ना स्वामी हमेशा अपने गांव को बुरी ताकतों से बचाते हैं। फिल्म के लिए संगीत अजनीश लोकनाथ द्वारा तैयार किया गया है, जो 'कंतारा' में अपने काम के लिए मशहूर हैं। छायांकन प्रतिभाशाली साउंडराजन एस द्वारा किया जा रहा है। कला निर्देशन राजीव नायर के नेतृत्व में है। इस फिल्म के लिए तमन्ना ने काफी प्रशिक्षण लिया है।

टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
फिल्म के टीजर पर दर्शकों की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है और फैंस तमन्ना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तमन्ना तारीफ की हकदार हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ओडेला 2 का इंतजार भी खत्म होने वाला है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed