फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna film Akhanda 2 has been made on a staggering budget Know Details

Akhanda 2: भारी-भरकम बजट में बनाई गई है नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड 2', बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी

Sat, 14 Jun 2025 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

Nandamuri Balakrishna Movie Akhanda 2 Budget Details: नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी फिल्म 'अखंड 2' है, जो इसी साल रिलीज होगी। फिल्म को मोटे बजट में बनाया गया है।

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna film Akhanda 2 has been made on a staggering budget Know Details
'अखंड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म के लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का नाम है, 'अखंड 2'। यह साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के बजट पर चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि इसे मोटी लागत के साथ बनाया गया है।

विज्ञापन

कितना है फिल्म का बजट?
फिल्म 'अखंड 2' को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी यह है कि यह फिल्म 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो बालकृष्ण के करियर में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। कहा यह भी गया है कि फिल्म की अधिकांश लागत को इसकी नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में होगी रिलीज
फिल्म 'अखंड 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंड' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। सीक्वल से भी काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। अपना भारी-भरकम बजट निकालने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मेकर्स नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म को व्यापक स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। 

Saiyaara: 'सैयारा' में अहान पांडे को लेकर बोले निर्देशक मोहित सूरी, बिना कैमरे के इस तरह लिया टेस्ट


 
विज्ञापन

एक्शन से भरपूर है फिल्म
यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म के टीजर में इसकी झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। फिल्म 'अखंड 2' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह 'सराईनोडु' फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed