{"_id":"66b439db7d6c8fcef10db7da","slug":"naga-chaitanya-sobhita-dhulipala-engagement-ceremony-today-nagarjuna-announce-marriage-date-as-per-report-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की आज होगी सगाई? अभिनेता के घर पर होगी सेरेमनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naga Chaitanya Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की आज होगी सगाई? अभिनेता के घर पर होगी सेरेमनी
Thu, 08 Aug 2024 08:52 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:52 AM IST
सार
साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की चर्चाएं कई महीनों से आ रही हैं, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक आज यानी आठ अगस्त को नागा चैतन्य शोभिता से सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन दोनों की सगाई के बाद कपल की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkinen, sobhitad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागा चैतन्य ने 2021 में सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया था, उसी के बाद से वह अभिनेत्री शोभिता को डेट करने लगे थे। वैसे तो नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं। अब दोनों की सगाई की बात ने सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 अगस्त यानी की आज नागा चैतन्य और शोभिता सगाई करने वाले हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु- नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl, chayakkinen, sobhitad
आज होगी सगाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता की सगाई अभिनेता के घर से ही संपन्न होगी। हालांकि, अभीतक परिवार या फिर अभिनेता की ओर से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा अपनी सगाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दे सकते हैं, जिसके साथ ही उनकी शादी की तारीख भी बताई जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता की सगाई अभिनेता के घर से ही संपन्न होगी। हालांकि, अभीतक परिवार या फिर अभिनेता की ओर से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा अपनी सगाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दे सकते हैं, जिसके साथ ही उनकी शादी की तारीख भी बताई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkinen, sobhitad
सामंथा से हुई थी नागा की शादी और फिर तलाक
नागा चैतन्य ने साल 2017 में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ सालों तक ही चला। साल 2021 में ही उनका तलाक हो गया था। शोभिता से सगाई की खबरें आने के बाद से सोशल मीडया पर नागा के फैंस ने खुशी जताई, तो वहीं सामंथा के प्रशंसक नाराज नजर आए।

नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl, chayakkinen
दोनों ने एक साथ की थीं कई फिल्में
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साथ में कई फिल्मों में साथ में अभिनय किया था। फिल्म 'ये माया चेसावे', 'माजिली', ऑटोनगर सूर्या', 'ओह! बेबी' और 'मनम' में दोनों ने साथ अभिनय किया था। फिल्म 'ये माया चेसावे' सामंथा रुथ प्रभु की डेब्यू फिल्म थी।

शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
नागा संग रिलेशनशिप पर बोली थीं शोभिता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां सामंथा अभी भी सिंगल हैं, वहीं नागा चैतन्य तलाक के कुछ समय बाद से ही शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर पब्लिकली कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन दोनों को कई बार एक साथ देखे जा चुके हैं। दोनों को लंदन में भी लंच डेट पर साथ देखा जा चुका है।

नागार्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna
पिता नागार्जुन करेंगे शादी की अनाउंसमेंट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला सगाई के बाद जल्द ही शादी भी कर लेंगे। आज यानी गुरुवार, 8 अगस्त को उनकी सगाई है। सगाई के बाद नागा चैतन्य खुद गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। वहीं, नागा के पिता और अभिनेता नागार्जुन सगाई के बाद नागा और शोभिता की शादी की घोषणा कर सकते हैं।