{"_id":"69c423b60d9b10eb6e0ea8c8","slug":"mustafa-ahmed-defend-dhurandhar-2-on-being-called-propaganda-anupam-kher-and-ram-gopal-verma-gives-reaction-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर बोले फिल्म के एक्टर मुस्तफा अहमद, कहा- अगर ऐसा होता तो वह मुकेश को लेते","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर बोले फिल्म के एक्टर मुस्तफा अहमद, कहा- अगर ऐसा होता तो वह मुकेश को लेते
Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
सार
Mustafa On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने किस तरह से फिल्म का सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
मुस्तफा अहमद, धुरंधर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह अपनी पिछली फिल्म 'धुरंधर' से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कामयाबी के बावजूद दर्शकों के एक वर्ग ने इस फिल्म की आलोचना करते हुए इसे 'प्रचार' करार दिया है। इस पर सेलिब्रेटी ट्रेनर से अभिनेता बने मुस्तफा अहमद ने जवाब दिया है। फिल्म में उन्होंने रिजवान की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
राकेश को ले सकते थे आदित्य धर
मुस्तफा ने बॉलीवुड कट अनकट के साथ बातचीत में कहा 'एक इंसान का प्रचार, दूसरे इंसान का एजेंडा होता है। मेरा नाम मुस्तफा अहमद है। आदित्य धर को मेरे साथ काम करने की क्या जरूरत है? वो अगर किसी प्रचार की तरफ जा रहे होते, तो मुकेश या महेश को ले सकते थे। इतना कोई किसी के लिए क्यों करेगा? अगर किसी का एजेंडा है, तो मैं सबका सम्मान करता हूं।'

मुस्तफा अहमद, आदित्य धर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mustafa_thebull_ahmed
किरदार से समझौता नहीं किया
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपना जो किरदार निभाया है, उसमें मैंने कहीं समझौता नहीं किया है। मैं कहीं पे भी जाकर, जैसे लोग बोलते हैं कि अपनी प्रसिद्धि के लिए जमीर बेच दिया या कुछ, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं बस अपनी बात कर सकता हूं, अपने तरीके से बोल सकता हूं।' अपने लिए बोल सकता हूं। इस किरदार ने ऐसा कुछ नहीं किया, ना ही मैंने अपने आस-पास ऐसा कुछ देखा, जिसके लिए मुझे लगा हो कि ये सही नहीं है।'

पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' की कितनी हुई कमाई? 'जवान' और 'एनिमल' का तोड़ा रिकॉर्ड; 'पुष्पा 2' से रही पीछे
राम गोपाल वर्मा और अनुपम खेर ने किया समर्थन
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा फिल्म की रिलीज के बाद से इसका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने भी चल रही 'प्रचार' बहस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आलोचक अपनी फिल्म बना सकते हैं।
'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताए जाने पर अनुपम खेर ने कहा, 'जो लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहे हैं, मुझे उन पर दया आती है। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो आप भी ऐसी फिल्म बना लो।'
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस
'धुरंधर 2' ने सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त अहम किरदारों में हैं।