फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munawar Faruqui Reveals Abusive Father Pushed His Mother To Death

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी के पिता से तनावपूर्ण थे रिश्ते, मां की मौत का मानते थे जिम्मेदार

Sat, 30 Aug 2025 07:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 30 Aug 2025 07:10 PM IST
सार

Munawar Faruqui on Mother Death: हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने अपनी जिंदगी के सबसे कड़वे तजुर्बे के बारे में बताया है। उनके मुताबिक वह अपने पिता को अपनी मां के निधन का जिम्मेदार मानते थे।

विज्ञापन
Munawar Faruqui Reveals Abusive Father Pushed His Mother To Death
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह खुश रहते हैं और लोगों को हंसाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के कठिन वक्त के बारे में बात की है। उन्होंने उन घटनाओं को याद किया, जिनकी वजह से उनकी मां का निधन हो गया। फारूकी ने अपने पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों और उससे उबरने के बारे में बताया।
विज्ञापन

पिता को लकवा मार गया
प्रखर गुप्ता के साथ बातचीत में मुनव्वर फारूकी ने बताया 'शुरू में मुझे अपने पिता पर बहुत गुस्सा आया, लेकिन बाद में मैंने अपना गुस्सा कम किया। मेरी मां के गुजरने के दो साल बाद मेरे पिता का 80 प्रतिशत शरीर लकवाग्रस्त हो गया। वह 11 साल तक ऐसे ही रहे और मैं उन्हें खलनायक समझता रहा। हालांकि मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे पिता हैं। मुझे लग रहा था कि उन्होंने गलत किया लेकिन उन्हें इसकी सजा मिली। उन्होंने तकलीफ झेली।'
फारूकी ने अपने पिता के बारे में आगे कहा 'इस इंसान से मैं कैसे नफरत करूं? मेरे पास उनके अलावा कोई नहीं। उस स्थिति ने मुझे माफ करना सिखाया। फिर मैंने सब कुछ छोड़ दिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Meghna Lakhani: कौन हैं मेघना लखानी? ईशा देओल के पूर्व पति से जुड़ रहा है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

Munawar Faruqui Reveals Abusive Father Pushed His Mother To Death
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम- मुनव्वर फारूकी
फारूकी की मां ने जहर खाया
अपनी मां के बारे में बात करते हुए मुनव्वर फारूकी ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 साल की शादी में कई मुश्किलें झेलीं।
फारूकी ने बताया 'उन्हें अपने परिवार से कभी तारीफ नहीं मिली। मैं 13 साल का था और किसी ने मुझे सुबह जगाया और बताया कि वह अस्पताल में हैं। जब मैं वहां पहुंचा, तो मुझे पता चला कि मेरे परिवार ने किसी को भी यह बताने से मना किया था कि उन्होंने जहर खा लिया है। उन्हें आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।'
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी ने सबको माफ कर दिया
फारूकी ने कहा 'उन्होंने मुझे मेरी मां के निधन का एहसास तक नहीं होने दिया। उनकी मृत्यु के अगले ही दिन सुबह उन्होंने मुझे बुलाया और ढेर सारे काम सौंपे और कहा, 'मत रोना'। मैं सब पर गुस्सा था और मुझे वो सब याद आ गए जिन्होंने कभी मेरी मां के साथ बुरा व्यवहार किया था। हालांकि एक समय ऐसा आया जब मैंने उन सभी को माफ कर दिया।'

कौन हैं मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी रैपर और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह रियलिटी शो 'लॉक अप 1' (2022) के विजेता हैं। फारूकी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' (2023) के भी विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed