{"_id":"68b2ed6ea4ef7ead0c0e04fa","slug":"who-is-meghna-lakhani-girlfriend-of-esha-deols-ex-husband-bharat-takhtani-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meghna Lakhani: कौन हैं मेघना लखानी? ईशा देओल के पूर्व पति से जुड़ रहा है नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Meghna Lakhani: कौन हैं मेघना लखानी? ईशा देओल के पूर्व पति से जुड़ रहा है नाम
Sat, 30 Aug 2025 05:54 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:54 PM IST
सार
Know About Meghna Lakhani: अपनी पत्नी से अलग होने के एक साल के बाद भरत को मेघना लखानी के रूप में दूसरा प्यार मिला है।
विज्ञापन
मेघना लखानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ meglakhani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईशा देओल के पूर्व पति और कारोबारी भरत तख्तानी ने उद्यमी मेघना लखानी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। ईशा और भरत की शादी साल 2009 में हुई थी। दोनों ने पिछले साल फरवरी में अलग होने का ऐलान किया था। दोनों की दो बेटियां हैं, एक 6 साल की राध्या और दूसरी 4 साल की मिराया। अपनी पत्नी से अलग होने के एक साल के बाद भरत को मेघना लखानी के रूप में दूसरा प्यार मिला है।
विज्ञापन
मेघना लखानी की पढ़ाई
मेघना लखानी मशहूर बिजनेसवूमन और ग्लोबल प्रोफेशनल हैं। वह स्पेन में पैदा हुईं। उन्होंने द सिक्स्थ फॉर्म कॉलेज, कोलचेस्टर से पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से आर्ट्स एंड प्रमोशन में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। उन्होंने बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
मेघना लखानी मशहूर बिजनेसवूमन और ग्लोबल प्रोफेशनल हैं। वह स्पेन में पैदा हुईं। उन्होंने द सिक्स्थ फॉर्म कॉलेज, कोलचेस्टर से पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से आर्ट्स एंड प्रमोशन में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। उन्होंने बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेघना लखानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ meglakhani
बड़ी कंपनियों में किया काम
मेघना लखानी के करियर की शुरुआत एविएशन इंडस्ट्री से हुई। उन्होंने सबसे पहले जेट एयरवेज में काम किया। इसके बाद उन्होंने अमीरात एयरवेज में काम किया। दोनों कंपनियों में वह निचली पोस्ट से लेकर ऊंची तक रहीं। इसके बाद उन्होंने वीएफए ग्लोबल के लिए काम किया। यहां उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट में जनरल मैनेजर की भूमिका निभाई।
यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari: कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को भेजा प्यार, फिल्म 'परम सुंदरी' को बताया असली जादू

अभी क्या करती हैं मेघना?
साल 2018 में मेघना ने सुकीसिमो की सह-स्थापना की। यह एक फैशन मार्केटप्लेस है। इसके बाद उन्होंने एमटीएल वर्ल्ड वाइड, ओपटास ऐप और वन मॉडर्न वर्ल्ड की स्थापना की। वन मॉडर्न वर्ल्ड ईको-फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाने के लिए मशहूर है।
इन दिनों मेघना वन मॉडर्न वर्ल्ड का प्रबंधन का काम संभाल रही हैं।