फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mumbai Filmmakers get conditional permission to shoot at night

मिलेगी राहत: मुंबई में फिल्म निर्माताओं को मिली रात में सशर्त शूटिंग की मंजूरी

Sun, 18 Jul 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Jul 2021 02:52 AM IST
सार

हर निर्माता को शूटिंग की समय सारिणी, शूटिंग स्थल और समय की जानकारी देनी होगी। बैठक में रितेश सिधवानी, स्तुति रामचंद्र, मधु भोजवानी, राकेश मेहरा, नितिन आहुजा उपस्थित थे।

विज्ञापन
Mumbai Filmmakers get conditional permission to shoot at night
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते संकट से जूझ रहे फिल्म निर्माताओं को अब रात में भी शूटिंग की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद सशर्त अनुमति दे दी है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने मुख्यमंत्री से नाईट शूटिंग के साथ ही समय में बढ़ोतरी की मांग की थी।

विज्ञापन


मुंबई में फिलहाल, शाम 4 बजे तक ही शूटिंग करने की अनुमति है। लेकिन अब कोरोना नियमों का पालन करते हुए फिल्मों की शूटिंग शाम चार बजे के बाद भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, फिल्म और धारावाहिकों के शूटिंग कोविड के नियमों के तहत हो। नियमों की कतई अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुंबई व आसपास के फिल्म निर्माताओं से शूटिंग स्थल और समय को लेकर पुलिस से समन्वय रखने और अपनी टीम के कलाकारों और कर्मचारियों  की नियमित रूप से कोविड जांच करने के साथ-साथ टीकाकरण की ओर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर निर्माता को शूटिंग की समय सारिणी, शूटिंग स्थल और समय की जानकारी देनी होगी। बैठक में रितेश सिधवानी, स्तुति रामचंद्र, मधु भोजवानी, राकेश मेहरा, नितिन आहुजा उपस्थित थे। साथ ही सुबोध भावे, नागराज मंजुले, रवि जाधव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed