फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Chhabra talks about his life regrets lied about kriti sanon and disrespect his romantic relationship

Mukesh Chhabra: कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा के बीच क्यों हुई थी अनबन? बताया- अभिनेत्री के बारे में बोला था झूठ

Sun, 28 Apr 2024 10:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 28 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

 कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलकर बात की। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी अधूरी प्रेम कहानी को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वे जिनके साथ रिलेशनशिप में थे, उनकी पिछले साल अक्टूबर में शादी हो गई।

विज्ञापन
Mukesh Chhabra talks about his life regrets lied about kriti sanon and disrespect his romantic relationship
कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘दिल बेचारा’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने एक साक्षात्कार में अपनी जिंदगी में की गलतियों और उन पर पछतावे को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने अपने रोमांटिक रिश्ते को गलत तरीके से संभालने और अभिनेत्री कृति सेनन को दुःख पहुंचाने की बात मानी, जिन्हें वह बहन की तरह मानते हैं।

विज्ञापन

 

 

कृति और मुकेश के बीच क्यों हुई थी अनबन?

निर्देशक से एक साक्षात्कार में बातचीत के दौरान जब यह पूछा गया कि उन्हें अपने जीवन में किसी बात का पछतावा है? तब मुकेश छाबड़ा ने इस पर खुलकर बात की। उन्होंने कृति सेनन को झूठ बोलकर उन्हें दुख पहुंचाया था। निर्देशक ने कहा, ‘कृति मेरी बहन की तरह है, मैं उनसे उतना ही प्यार करता हूं, जितना मैं अपनी सगी बहन से करता हूं। एक स्थिति ऐसी थी, जहां मैंने उनके बारे में झूठ बोला था। उन्हें जब इसका पता चला तो वह काफी आहत हुईं। इसे ठीक करने में मुझे कई साल लग गए।’

विज्ञापन

Babil Khan: पिता को याद कर भावुक हुए इरफान खान के बेटे बाबिल, तस्वीरें साझा कर लिखा- जब तक आप नहीं बुलाओगे...

विज्ञापन
विज्ञापन


चाहने वाले को खोने का है अफसोस

छाबड़ा ने इस दौरान अपने चाहने वाले के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार न करने के बारे में भी अफसोस जताया। उनका रिश्ता छह से सात साल तक चला था, लेकिन अपने अहंकार के कारण उन्होंने इसे खो दिया। उन्हें याद आया कि कैसे उस व्यक्ति ने मुंबई में उनके कठिन समय में उनकी मदद की थी, जब उनके पास बहुत कम पैसे थे। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने चीजों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं कर सका। यह कुछ ऐसा है जिसका अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा।


मुकेश की अधूरी प्रेम कहानी

मुकेश छाबड़ा ने अपने जीवन में छह महीने की परेशानी भरे समय को भूलने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि संबंधित महिला की शादी पिछले अक्टूबर में हो गई। उन्होंने अपने रिश्ते को एक अधूरी प्रेम कहानी बताया और इसे ठीक से न संभाल पाने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और संतोष जताया कि वह अब अपना घर बसा चुकी हैं।


मुकेश छाबड़ा और कृति सेनन वर्क फ्रंट

हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए कास्टिंग का काम संभाला, जिसे काफी सराहना मिली। वहीं, कृति सेनन की बात करें तो क्रू में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ नजर आईं। इसके बाद वह अभिनेत्री काजोल के साथ ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी।
Sahil Khan: महादेव बेटिंग एप मामले में बुरे फंसे अभिनेता साहिल, मुंबई एसआईटी ने छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed